टाटा स्टील ने जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 से पहले एक्सपो का किया आयोजन

मुख्य अतिथि ओलंपियन अंकिता भकत और पद्मश्री पुरस्कार विजेता पूनम महतो ने धावकों से की बातचीत

जमशेदपुर,: टाटा स्टील ने शुक्रवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रोल बॉल एरिया में टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के 10वें संस्करण के उपलक्ष्य में भव्य एक्सपो की शुरुआत की। 28–29 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलने वाला यह एक्सपो, 30 नवंबर को होने वाली बहुप्रतीक्षित मैराथन का उत्साह बढ़ाने वाला आकर्षक प्री-इवेंट है।

28 नवंबर के आयोजन में ओलंपियन एवं एशियन चैंपियन अंकिता भकत और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध तीरंदाजी कोच पूनम महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इनके साथ मुकुल विनायक चौधरी, चीफ स्पोर्ट्स, की उपस्थिति ने भी इस लॉन्च कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

एक्सपो के दौरान पंजीकृत प्रतिभागियों ने अपने बिब और आधिकारिक मैराथन टी-शर्ट प्राप्त किए, जिससे रेस वीक की उत्साहपूर्ण शुरुआत हुई। दोनों मुख्य अतिथियों ने धावकों से करीबी बातचीत की—उन्हें प्रेरित किया, अनुशासन और तैयारी के बारे में अपने अनुभव साझा किए, तथा जमशेदपुर में तेजी से बढ़ती फिटनेस संस्कृति पर अपने विचार रखे।

दिन का एक प्रमुख आकर्षण जमशेदपुर हाफ मैराथन के आधिकारिक पेसर्स के साथ आयोजित एक रोचक सत्र रहा। प्रतिभागियों को पेसिंग रणनीतियों को समझने, अपनी शंकाएँ दूर करने और उन पेसर्स से जुड़ने का अवसर मिला, जो रेस डे पर विभिन्न श्रेणियों के धावकों का मार्गदर्शन करेंगे।

एक्सपो में विभिन्न जानकारी केंद्र, ब्रांड स्टॉल और रूट फमिलराइज़ेशन ज़ोन भी शामिल हैं, जिनका उद्देश्य प्रतिभागियों को रेस डे के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयार होने में सहायता करना है। टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन लगातार खेल, सामुदायिक स्वास्थ्य और समावेशी भागीदारी के प्रति शहर की बढ़ती प्रतिबद्धता को मजबूती प्रदान कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

CBSE Result 2026 Update: 10वीं का रिजल्ट पहले, 12वीं का बाद में

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने...

’प्रत्याशा’ कथक वर्कशॉप का आगाज : संदीप मलिक ने सिखाए नृत्य के मूल तत्व

कथक एक शाश्वत संस्कार है: संदीप मलिक | झारखंड में सुविधाओं की कमी बड़ी चुनौती: मोनिका डे रांची: ‘नृत्यशाला’ संस्था के तत्वावधान में ‘प्रत्याशा’ नामक...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं : सरयू राय

टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनों के विलंब को डीआरएम ने माना; कारणों का किया खुलासा, ट्रेनों की लेटलतीफी के आंकड़ों का विश्लेषण होगा, सोमवार को...

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा पहुंचे देवघर, पूजा-अर्चना के बाद हवाई अड्डा के लिए रवाना

देवघर : असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा बुधवार को देवघर पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सांसद निशिकांत दुबे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत