सरायकेला में रफ़्तार का कहर : कांड्रा थाना के हुदु पंचायत के पालोबेड़ा गांव में गिट्टी लदा हाईवा मिट्टी के घर पर पलटा, घर में सो रहे पिता व बिटिया की मौत

बाल-बाल बची पत्नी, हल्की चोट आई, घटना के पूरे गांव में मातम

गुस्साए ग्रामीणों ने लीडिंग कंस्ट्रक्शन के खिलाफ किया प्रदर्शन, मुआवजे की मांग

सरायकेला : सरायकेला जिले में पिछले एक सप्ताह से रफ्तार का कहर जारी है। अमूमन हर दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है पर प्रशासन तमाशबीन है। सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत हुदु पंचायत के पालोबेड़ा गांव में रविवार तड़के लीडिंग कंस्ट्रक्शन का गिट्टी लदा हाईवा संख्या JH05CD-6403 अनियंत्रित होकर एक मिट्टी के घर पर पलट गया। हादसे के समय घर में सो रहे बीरबल मुर्मू (30) और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी अनुश्री मुर्मू की दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। उसे हल्की चोटें आई हैं।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने लीडिंग कंस्ट्रक्शन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ़्तार और लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कंपनी और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है ।

इधर सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस पालोबेड़ा गांव पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटी है। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सिरमौर में यमुना घाट की बदहाल स्थिति पर श्रद्धालुओं ने जताई चिंता, नमामि गंगे परियोजना की रफ्तार पर उठाए सवाल

सिरमौर, 14 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में स्थित यमुना घाट पर साफ-सफाई की स्थिति और नदी...

मुसाबनी-डुमरिया दौरे पर उपायुक्त, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी; आम बागवानी लाभुक से किया संवाद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने मुसाबनी और डुमरिया प्रखंडों का दौरा कर विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत