एक ही परिवार के चार लोगों की गला घोंटकर हत्या, दुमका में दहलाने वाला कांड

दुमका, । झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह सामूहिक हत्या या आत्महत्या का मामला हो सकता है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस जब मौके पर पहुंची और उसके घर की तलाशी ली, तो अंदर महिला और दो बच्चों के शव बरामद हुए। तीनों के गले में रस्सी बंधी हुई पाई गई। मृतकों में बीरेंद्र मांझी (32), उनकी पत्नी आरती कुमारी (28) और दो छोटे बच्चे रोही (5) और विराज (3) शामिल हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि बीरेंद्र ने देर रात पहले पत्नी और बच्चों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की, उसके बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा।
जानकारी के मुताबिक, आरती कुमारी कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थीं। शनिवार को ही बीरेंद्र उन्हें और बच्चों को घर लेकर लौटे थे। रविवार सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए, तो उन्होंने बीरेंद्र का शव देखा। इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर तीनों शवों को बरामद किया। तीनों के गले पर रस्सी के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक दल और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।
टीम ने घटनास्थल से आवश्यक सैंपल एकत्रित किए हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और आर्थिक परिस्थितियों जैसे बिंदुओं को भी शामिल किया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए सेंटर का शुभारंभ

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हुआ। संस्थान का यह चौथा सेंटर है, जिससे स्थानीय लोगों को जांच सुविधा मिलेगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत