आदिवासी कुड़मी समाज ने राज्यपाल को सौंपा छह सूत्री मांग पत्र, कहा- अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

पटमदा : आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज महतो टिडुआर के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा।

केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विशेषकर कुड़मी समाज द्वारा विभिन्न संवैधानिक मुद्दों, अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध करने, कुड़मालि भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने एवं सारना धर्म कोड की मान्यता आदि की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से किए जा रहे आंदोलन में अनुसूचित जनजाति के एक विशेष वर्ग द्वारा आये दिन सभा, रैली एवं सोशल मीडिया में कुड़मी समुदाय के प्रति अभद्र टिप्पणी, गाली-गलौज, एवं भड़काऊ भाषण देते हुए कुड़मी शहीदों पर अभद्र टिप्पणी एवं माननीयों को धमकी दी जा रही है।

इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से राज्यपाल को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया एवं आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया गया है। मांगें इस प्रकार हैं :

1. राज्य एवं केंद्र स्तर पर आदेश जारी कर यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी समाज, जनजाति, भाषा, संस्कृति या समुदाय के विरुद्ध अभद्र भाषा, अपमानजनक टिप्पणी या गाली-गलौज करने वालों पर तत्काल रोक लगे।

2. सोशल मीडिया (यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप) पर किसी भी समुदाय के विरुद्ध नफ़रत फैलाने, उकसाने या झूठे प्रचार से संबंधित वीडियो/पोस्ट डालने वालों की पहचान कर आईटी एक्ट, आईपीसी एवं संबंधित धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

3. मंच, सभा, रैली, राजनैतिक या सामाजिक कार्यक्रमों में समुदाय विशेष को नीचा दिखाने या अपमानित करने वाले वक्ताओं पर तत्काल प्रतिबंध/एफआईआर दर्ज की जाए।

4. सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को सामुदायिक तनाव से संबंधित प्रत्येक घटना पर तत्काल संज्ञान लेने एवं आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया जाए।

5. कुड़मी समाज सहित सभी आदिवासी एवं मूलवासी समुदायों के ऐतिहासिक शहीदों, आंदोलनकारियों और सामाजिक नायकों का अपमान करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

6. दोनों समाजों के बीच भाईचारा, संवाद एवं शांति स्थापित करने के लिए राज्य स्तर पर सौहार्द समिति का गठन किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या उत्तेजक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष निरंजन बंसरिआर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशु बानुआर, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार महतो, रामगढ़ जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण महतो शामिल हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

योग के प्रति जागरूकता का संदेश, खासमहल में जिला स्तरीय कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

जमशेदपुर : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे उत्साह के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत