अमेरिका में कुशल प्रवासियों का स्वागत करूंगा, इस पर आलोचना झेलने के लिए तैयार हूं : ट्रंप

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ऐसे कुशल प्रवासियों का देश में स्वागत करेंगे जो अमेरिकी श्रमिकों को चिप और मिसाइल जैसे जटिल उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाएंगे।

ट्रंप ने साथ ही यह भी माना कि इस मुद्दे पर उन्हें अपने उस समर्थक वर्ग से थोड़ी आलोचना झेलनी पड़ सकती है, जो कड़ी आव्रजन पाबंदियों का समर्थन करता है। ट्रंप ने बुधवार को अमेरिका-सऊदी अरब निवेश मंच को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका में बड़ी संख्या में संयंत्र बन रहे हैं जिनमें कई बेहद जटिल कार्यों से जुड़े हैं और वे देश की आर्थिक वृद्धि में बड़ा योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि चूंकि इन संयंत्रों में टेलीफोन, कंप्यूटर और मिसाइल जैसे अत्यधिक जटिल उत्पाद बनाए जाएंगे इसलिए कंपनियों को विदेशों से कुशल कर्मियों को लाना होगा जो अमेरिकी श्रमिकों को प्रशिक्षण दे सकें। ट्रंप ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की उपस्थिति में कहा कि मुझे थोड़ी आलोचना झेलनी पड़ सकती है… मेरे लोग, जो मुझे प्यार करते हैं और जिन्हें मैं प्यार करता हूं, उनका झुकाव प्राय: दक्षिणपंथ की ओर होता है, कभी-कभी बहुत ज्यादा। राष्ट्रपति ने कहा कि कंपनियों को अपने लोग लाने होंगे ताकि कारखाने शुरू हो सकें। हम चाहते हैं कि वे आएं और हमारे लोगों को कंप्यूटर चिप और अन्य चीजें बनाना सिखाएं।… उन्हें हजारों लोगों को साथ लाना पड़ेगा और मैं उनका स्वागत करूंगा।

अमेरिकी कंपनियां एच-1बी और एल1 वीजा का उपयोग करके विदेशी उच्च-कुशल कर्मियों को नियुक्त करती हैं। ट्रंप प्रशासन अवैध आव्रजन पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है और उनके कई समर्थकों ने यह कहते हुए एच-1बी वीजा प्रणाली पर भी सख्ती बढ़ाने की मांग की है कि इसका दुरुपयोग हो रहा है और इससे अमेरिकी बेरोजगार हो रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान प्रतिष्ठापित

जमशेदपुर। इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला जिला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगा जिला प्रशासन

उप विकास आयुक्त ने की तैयारी की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश शनिवार सुबह 6 बजे प्रभात फेरी, रक्तदान शिविर, विकास मेला, शाम 6 बजे...

जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर आगमन पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक का जिला प्रशासन की ओर से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत