कल 10वीं बार बिहार की बागडोर संभालेंगे नीतीश, यहां देखें सभावित मंत्रियों की सूची


पटना। बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक अटकलों पर अब विराम लग गया है। एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है, जिसके बाद उनके 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता औपचारिक रूप से साफ हो गया। वहीं, भाजपा ने भी अपनी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुनकर उपमुख्यमंत्री के नामों पर मुहर लगा दी है। नीतीश कुमार के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री कल शपथ लेंगे। नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल 20 मंत्री शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे, इसमें सहयोगी दलों को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है।

नीतीश कुमार कल दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ भाजपा से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह फैसला एनडीए की बैठक में लिया गया, जिससे सरकार की रूपरेखा स्पष्ट हो गई है।

शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री समेत कुल 20 मंत्री शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्रियों के अलावा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 8-8 मंत्री शपथ लेंगे। इसके अतिरिक्त, रालोसपा, रालोमो और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) से एक-एक मंत्री शपथ लेंगे।

संभावित नए मंत्रियों की सूची : भाजपा से उपमुख्यमंत्रियों के अलावा रामकृपाल यादव, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि और संगीता कुमारी/रमा निषाद के मंत्री बनने की चर्चा है। जदयू से विजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, लेशी सिंह, संतोष निराला, मदन सहनी और रत्नेश सदा मंत्री पद की शपथ लेंगे। सहयोगी दलों में राजू तिवारी (लोजपा रामविलास), स्नेहलता कुशवाहा (रालोमो- उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी) और संतोष सुमन (हम- जीतन राम मांझी के बेटे) को मंत्री बनाया जाएगा। आगे मंत्रिमंडल का विस्तार खरमास के बाद किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

डोबो पुल से ‘लापता’ युवक होटल में मिला, पत्नी को डराने के लिए रची पूरी कहानी

रहस्यमय गुमशुदगी का मामला निकला घरेलू विवाद का नाटक, पुलिस भी रातभर रही परेशान,स्कूटी पुल पर छोड़ होटल में छिपा रहा युवक, सुबह खुली...

चांडिल में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक, महिला यात्री चोटिल

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित टाटा-रांची हाईवे पर भादूडीह के पास बुधवार दोपहर एक बस और ट्रक...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में देर रात धारदार हथियार से हमला, दो घायल युवकों का टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे धारदार हथियार से हमला किए जाने की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है।...

जमशेदपुर फायरिंग कांड में घायल युवक की मौत

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में फायरिंग और चापड़ हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद टीएमएच में परिजनों ने हंगामा किया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत