जमशेदपुर में राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम व परिसंपत्तियों को किया गया वितरण

सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम व जुगसलाई के विधायक, उपायुक्त, एसएसपी व स्थानीय लोग रहे मौजूद

जमशेदपुर : झारखण्ड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जिलावासियों की उपस्थिति में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नाटक मंचन, परिसंपत्ति वितरण एवं झारखण्ड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन कर किया गया। इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया और संथाली सांस्कृतिक प्रस्तुति ने पूरे समारोह में उत्साह का संचार किया। झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित कर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारी-कर्मी मौजूद रहे।

इस दौरान विभिन्न विभागों के लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। JSLPS द्वारा CLF एवं SHG समूहों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन लाभुकों को स्वीकृति पत्र तथा 10 लाभुकों को CSR मद से ई-ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री राज्य विधवा विवाह प्रोत्साहन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत लाभुकों को सहायता दी, साथ ही कान मशीन भी वितरित की गई।

PM JANMAN एवं अंबेडकर आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं के तहत 15 महिलाओं को सिलाई मशीन एवं 5 लाभुकों को वनपट्टा दिया गया। मनरेगा विभाग द्वारा बागवानी कार्य से जुड़े लाभुकों को सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सहिया, ANM, CHO और डॉक्टरों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया तथा Project Ullas एवं TB उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।

आपूर्ति विभाग ने धोती, साड़ी-लुंगी योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किए गए, जबकि कृषि विभाग द्वारा शहद पालक योजना के लाभुकों को सहायता प्रदान की गई।

विधायक सरयू राय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि भगवान बिरसा सामाजिक चेतना, स्वाभिमान और न्याय के सबसे सशक्त प्रतीक हैं। उनकी विचारधारा हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक कार्य करने के लिए प्रेरणा देती है। राज्य गठन को आज 25 वर्ष हो गए हैं, सभी राज्यवासियों को इस अवसर पर शुभकामना।

विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि राज्य स्थापना के सालगिरह पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करता हूं, सभी महापुरुषों को स्मरण करता हूँ जिन्होंने जनजातीय समाज की अस्मिता और पहचान की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनका जीवन जनसेवा और समर्पण का आदर्श है। राज्य नित उन्नति करे, विकास के पथ पर अग्रसर रहे ऐसी कामना है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनजातीय समाज एवं जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ सुलभ कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आज वितरित की गई परिसंपत्तियाँ लाभुकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास हैं। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जोहार!

झारखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगाँठ पर सभी राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

आज का दिन हमारे पुरखों के संघर्ष, बलिदान और आत्मसम्मान को नमन करने का अवसर है।

धरती आबा बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और फुलो-झानो जैसे वीरों की विरासत से प्रेरित होकर हमारा झारखण्ड आज विकास, संस्कृति और पहचान की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

अबुआ सरकार हर मंईया के सम्मान, बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और परिवारों की सुरक्षा के लिए संकल्पित है।

हम सब मिलकर अपने पुरखों के सपनों का समृद्ध और सशक्त झारखण्ड बनायेंगे।

जय झारखण्ड!

– हेमन्त सोरेन
मुख्यमंत्री, झारखण्ड

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए सेंटर का शुभारंभ

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हुआ। संस्थान का यह चौथा सेंटर है, जिससे स्थानीय लोगों को जांच सुविधा मिलेगी।

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत