रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट में चमकेंगी जमशेदपुर की प्रतिभाएं, अवार्ड नाइट 21 दिसंबर को

  • बॉलीवुड अभिनेत्रियां पूनम ढिल्लों और ऋतु शिवपुरी करेंगी शिरकत

जमशेदपुर : स्टील सिटी जमशेदपुर आगामी 21 दिसंबर की शाम एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा, जब विवांता होटल, गोलमुरी में “रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट” का भव्य आयोजन होगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की ओर से किया जा रहा है।

इस मौके पर दिन में आयोजित “टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन 4” का ग्रैंड फिनाले भी होगा। इसके विजेताओं को शाम को होने वाले अवॉर्ड शो में सम्मानित किया जाएगा।

इस समारोह में शहर और राज्य के उन प्रेरणादायक लोगों को सम्मान मिलेगा, जिन्होंने व्यापार, चिकित्सा, कला, स्टार्टअप, समाजसेवा, खेल और फैशन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

शाम की रौनक बढ़ाने के लिए बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियां पूनम ढिल्लों और ऋतु शिवपुरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और वे विभिन्न श्रेणियों में चयनित विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी।

रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की संस्थापक आशा सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने कार्यों और समर्पण से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है।

हमारा प्रयास है कि जमशेदपुर में हर साल एक ऐसा मंच तैयार किया जाए जो फैशन, सम्मान और मनोरंजन का संगम बने।

प्रेस वार्ता में आशा सिंह, आरफीन, रश्मि राज, हरि सिंह राजपूत, सत्यजीत सिंह राजपूत, शिवानी ओझा, तृषा सिंह, आकांक्षा वर्मा, बसंत दास, तुषार दासगुप्ता, समिता राउत, सुबोध गोराई, रेहान, हर्ष सिंह और सौरभ कुमार उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने शुक्रवार को नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) के दो प्रतिभाशाली कैडेट्स आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को सम्मानित...

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में योजनाओं के शुभारंभ के लिए तारकेश्वर को ही क्यों चुना?

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा,...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

यूपी चुनाव से पूर्व राम कृपाल यादव का बड़ा दावा, समाजवादी पार्टी में भी हो सकती है बड़ी टूट

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने जी7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र...

पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश कर रही भाजपा: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत