घाटशिला उप चुनाव : मतगणना की तैयारी पूरी, डीसी बोले- पारदर्शिता प्राथमिकता

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय द्वारा 14 नवंबर को होने वाली मतगणना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना कार्य में निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

प्रत्येक टेबल पर प्रशिक्षित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, मतगणना पर्यवेक्षकों एवं सहायक अधिकारियों की उपस्थिति, वीडियोग्राफी व्यवस्था तथा नियंत्रण कक्ष से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्ट्रॉन्ग रूम से ईवीएम की निकासी, मतगणना हॉल में टेबलों की संख्या, मतगणना की क्रमिक प्रक्रिया एवं राउंडवार परिणाम संप्रेषण की व्यवस्था पर भी विशेष बल दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस मतों की गणना को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि गणना के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना टेबल पर पर्याप्त प्रकाश, संचार सुविधा एवं नियंत्रण की व्यवस्था रहे ताकि गणना प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर स्थित मतगणना स्थल के संपूर्ण परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होने स्पष्ट कहा कि बिना बैध पास के परिसर में अनाधिकृत प्रवेश वर्जित होगा।

बैठक में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) भगीरथ प्रसाद, निर्वाची पदाधिकारी घाटशिला सुनील चन्द्र, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक के पांच बैंक खाते फ्रीज

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के पांच बैंक अकाउंट को...

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर सीपीआई (एम) ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

अगरतला, 15 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा के एक निजी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 24 वर्षीय युवती की रहस्यमय मौत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत