मझगांव: मझगांव थाना अंतर्गत ग्राम खड़पोस टोला मुंडासाइ मे बुधवार को तालाब में एक मानसिक विक्षिप्त महिला ईपु कुंडिया उम्र 45 वर्ष की नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई।
विक्षिप्त के पिता बंकिरा ग्राम खडपोस टोला मुंडासाई निवासी सनातन बंकिरा एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महिला का विवाह नजदीक के उड़ीसा सीमावर्ती क्षेत्र स्थित गांव मे विवाह हुआ है।
बीते एक -दो महीने से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहने के कारण उनकी मां के साथ भी मारपीट की थी। बुधवार के दिन नजदीक के टोला में नहाने के लिए गई थी। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो घर वाले खोजने गए। दिन के लगभग 4:बजे उनका शव तालाब में देखा गया। तब घटना की सूचना मझगांव थाना को दी गई।
मझगांव पुलिस दल बल घटनास्थल पहुंची और शव को तालाब से देर शाम को निकलवाया। गुरुवार सुबह को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है।
