घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी, 25,800 के पार

दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी दिखी। अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर बढ़ी उम्मीदों और अमेरिका में शटडाउन के जल्द खत्म होने की आशा से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी आई है जबकि निफ्टी 25,800 अंक के पार पहुंच गया।

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में काफी तेजी दिख रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर खुले। फाइनेंशियल और आईटी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल आया। इसकी वजह अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर बढ़ी उम्मीदें और अमेरिका में शटडाउन के जल्द खत्म होने की आशा से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। सुबह के कारोबार में, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 439.64 अंकों की बढ़त के साथ 84,310.96 पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 132.45 अंकों की तेजी के साथ 25,827.40 पर खुला।

सुबह 9:43 बजे तक, सेंसेक्स 540 अंक यानी 0.65% चढ़कर 84,411 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, निफ्टी50 भी 152 अंक यानी 0.58% बढ़कर 25,841 पर पहुंच गया था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टेक महिंद्रा, टीसीएस, भारती एयरटेल, इटर्नल और इंफोसिस सबसे आगे रहे। इन कंपनियों के शेयरों में 1% से लेकर 1.5% तक की बढ़ोतरी देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब 1 फीसदी तेजी आई है। 9.56 बजे यह 0.75% रुपये की तेजी के साथ 1505.05 पर ट्रेड कर रहा था। एयरटेल का शेयर 1.2% तेजी के साथ 2067.15 रुपये पर था।

इन शेयरों में तेजी

निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.2% की तेज़ी आई। टीसीएस, टेक महिंद्रा और इंफोसिस जैसी कंपनियों के शेयरों में 1% से ज्यादा की बढ़त ने इसे सहारा दिया। यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश को विदेशों से कुशल श्रमिकों की जरूरत है। यह बयान ऐसे समय आया है जब उनकी सरकार वीजा नियमों को कड़ा कर रही है, जिसका असर दुनिया भर की टेक्नोलॉजी कंपनियों पर पड़ रहा है।

निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.2% की तेज़ी आई। टीसीएस, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयरों में 1% से ज्यादा की बढ़त ने इसे सहारा दिया। यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश को विदेशों से कुशल श्रमिकों की जरूरत है। यह बयान ऐसे समय आया है जब उनकी सरकार वीजा नियमों को कड़ा कर रही है, जिसका असर दुनिया भर की टेक्नोलॉजी कंपनियों पर पड़ रहा है।

बिहार का एग्जिट पोल

बाजार के बड़े सूचकांकों में भी मजबूती दिखी। स्मॉल-कैप और मिड-कैप इंडेक्स दोनों में करीब 0.6% की बढ़ोतरी हुई। निवेशकों का उत्साह बिहार में आए एग्जिट पोल से भी बढ़ा, जिनमें सत्ताधारी गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया गया है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी. के. विजयकुमार ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के जल्द अंतिम रूप लेने की खबरों और बिहार में एनडीए की निर्णायक जीत के एग्जिट पोल के संकेतों से बाजार में सकारात्मकता आई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल सर्जन ने कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

जमशेदपुर। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश (दिनांक 11 मार्च 2026) एवं पत्रांक 3680-3703 (दिनांक 16 मार्च 2026) के अनुपालन में पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित...

एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं हुईं बहाल

जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) में सोमवार सुबह से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत