अमेरिका में ‘शटडाउन’ का असर, लगातार दूसरे दिन 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द

वाशिंगटन।अमेरिकी विमानन कंपनियों ने मुख्यत: ‘शटडाउन’ (सरकारी कामकाज के लिए वित्तपोषण की कमी) के कारण लगातार दूसरे दिन शनिवार को फिर से 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि अगर इसी तरह उड़ानें रद्द होती रहीं तो इसका असर व्यापक होगा।

उत्तरी कैरोलाइना के चार्लोट हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह सबसे अधिक असर पड़ा और वहां दोपहर तक 130 उड़ानें रद्द कर दी गईं। अटलांटा, शिकागो, डेनवर और न्यूजर्सी के नेवार्क हवाई अड्डों पर भी व्यवधान देखा गया।

रडार केंद्रों और नियंत्रण टावरों में कर्मचारियों की लगातार कमी के कारण शनिवार को न्यूयॉर्क शहर के आसपास के कई पूर्वी तट हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द और विलंबित हो गईं। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने संघीय ‘शटडाउन’ के बीच देशभर में उड़ानों को कम करने का आदेश दिया है।

हालांकि सभी उड़ानों के रद्द होने का कारण एफएए का आदेश नहीं है। रद्द हुई उड़ानों की संख्या देश भर में कुल उड़ानों का एक छोटा सा हिस्सा है लेकिन अगर ‘शटडाउन’ जारी रहा तो आने वाले दिनों में इनकी संख्या में वृद्धि होना तय है।

शटडाउन के कारण घरेलू गतिविधियां तो ठप हो ही रही हैं और अब समुद्र के पार यूरोप के अन्य देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर काम करने वाले स्थानीय कर्मचारियों को भी इसका असर महसूस होने लगा है।

यूरोप में विदेशी अड्डों पर काम करने वाले हजारों लोगों को लगभग छह सप्ताह पहले शटडाउन शुरू होने के बाद से वेतन नहीं मिल रहा है। कुछ मामलों में, उन देशों ने बिल चुकाए हैं जहां अमेरिकी सैन्य अड्डे हैं। उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका अंततः इसकी भरपाई कर देगा। इटली और पुर्तगाल सहित अन्य जगहों पर लोग बिना वेतन के काम कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई के आरोप

उपायुक्त से थानेदार के खिलाफ शिकायत, उचित कार्रवाई की फरियाद कर सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अपनी सुरक्षा की मांग...

चक्रधरपुर रेल डिवीजन के नए सीनियर डीओएम ने संभाला पदभार

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल डिवीजन के नए सीनियर डीओएम मनीष पाठक के चक्रधरपुर पहुंचने पर मेंस यूनियन के रनिंग ब्रांच की ओर से उनका...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत