चेंबर के ब्लड डोनेशन कैंप में कई व्यवसायियों ने किया रक्तदान

रांची। झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर झारखण्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओ से रविवार को चेंबर भवन में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प में बड़ी संख्या में चेंबर के सदस्य, व्यापारी, प्रोफेशनल्स और आम नागरिकों ने स्वेच्छा से भाग लेकर रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में लाइफ सेवर्स और सदर अस्पताल, रांची की टीम की ओर से तकनीकी सहयोग और ब्लड कलेक्शन की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर चेम्बर के कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व अध्यक्ष, विभिन्न उप समितियों के चेयरमैन और सदस्य पूरे उत्साह से उपस्थित रहे।

मौके पर चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारे लिए गर्व और संकल्प का दिन है। रक्तदान जैसे जीवनदायी कार्य में समाज की भागीदारी से बेहतर उत्सव कोई नहीं हो सकता। झारखण्ड चेंबर सदैव सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए तत्पर रहा है और आगे भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता रहेगा। महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि चेंबर का उद्देश्य केवल व्यापारिक विकास तक सीमित नहीं है बल्कि समाज की सेवा में योगदान देना भी हमारी प्राथमिकता है। आनेवाले समय में हम स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनजागरूकता से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।

शिविर में चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, लाइफ सेवर्स संस्था के अतुल गेरा सहित अन्य शामिल हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 100 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम

जमशेदपुर: इक्रिया योग एसोसिएशन (IVA) झारखंड राज्य समिति द्वारा 13 अप्रैल 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IHDY) 2026 के 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत