घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने की सोमेश के समर्थन की अपील, भाजपा ने सरकार के छह वर्षों का मांगा हिसाब

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर महज 48 घंटे शेष बचे हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। बीते एक सप्ताह से चुनावी सभा, डोर टू डोर कैंपेन का अभियान जारी रहा। दलों के आरोप- प्रत्यारोप के बीच जमीनी मुद्दे गायब रहे।

शनिवार को एक ओर जहां राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी विधायक पत्नी के साथ अंतिम चुनावी जनसभा को संबोधित कर महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं भाजपा ने संवाददाता सम्मेलन कर सरकार से छः साल का हिसाब मांगा।

भाजपा ने क्षेत्र के पिछड़ेपन और महिलाओ एवं आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा नेत्री और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 6000 से भी अधिक महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ। उसमें सबसे अधिक संख्या आदिवासियों की है।

मंईयां सम्मान योजना के तहत जो नाम जोड़े गए थे उन्हें अब साजिश के तहत हटाया जा रहा है। घाटशिला का जिस हिसाब से विकास होना चाहिए ऐसा जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहा है। सरकार के नेता और मंत्री मुद्दों को छोड़ निजी और व्यक्तिगत आरोप लगाकर प्रत्याशी और भाजपा नेताओं की छवि को गलत तरीके से दुष्प्रचारित कर रहे हैं।

राज्य की जनता इनके शासन से उब चुकी है और घाटशिला उपचुनाव में इसका बदला लेने को आतुर नजर आ रही है। चाईबासा में नो एंट्री की घटना को लेकर गीता कोड़ा सरकार की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने आदिवासी महिलाओं के साथ किस तरह का अत्याचार किया है चाईबासा की घटना इसका जीता जाता उदाहरण है।

गर्भवती महिलाओं के साथ भी अत्याचार किया गया है। आज भी वह महिला जेल में है। वहीं भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी ने भी सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने भी घाटशिला में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के जीत का दावा किया। कुल मिलाकर कहे तो घाटशिला विधानसभा उपचुनाव एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन चुका है। दोनों दल अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में है। अब देखना यह दिलचस्प होगा की जनता का जनादेश किस ओर जाता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम मोदी फौलादी इरादे के साथ राह पर चलने के लिए जाने जाते हैं: राजीव रंजन

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। जदयू नेता राजीव रंजन ने गुरुवार को जी7 में पीएम मोदी की तारीफ और यूपी के राजनीतिक दावों समेत कई...

गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का लगाया आरोप

राजकोट, 17 जून (आईएएनएस)। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने और उनका राजनीतिक इस्तेमाल करने का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत