कट्टा लहराने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा, डीजीपी बोले- शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई


पटना । बिहार में पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। डीजीपी विनय कुमार ने बुधवार को स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान किसी तरह की हिंसा, उपद्रव या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत गिरफ्तारी होगी। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि चुनाव समाप्त होते ही ऐसे लोगों को बांड पर रिहा किया जाएगा, लेकिन उनके खिलाफ सख्त बांड भरने की बाध्यता भी तय की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के लिए एक बड़ा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से राज्यभर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा, “किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीम 24 घंटे एक्टिव है।”
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की रोकथाम कार्रवाई पहले से चल रही है और इस साल अब तक 2 लाख से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विनय कुमार ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। उनके अनुसार, पहले चरण के लिए कुल 1500 अर्धसैनिक बल तीन चरणों में उपलब्ध कराए गए। पिछले 5 से 6 दिनों में अतिरिक्त 150 अर्धसैनिक बलों ने भी सहयोग दिया है। इन बलों को उन जिलों में तैनात किया गया है, जहां दूसरे चरण का चुनाव होगा ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रह जाए। सभी जिलों में सख्त चेकिंग जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि डायल 112 पूरी तरह फंक्शनल रहेगा और सभी पदाधिकारियों के नंबर सक्रिय रखे गए हैं ताकि किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो सके। इसके अलावा, शिकायतों के लिए एक बड़ा तंत्र विकसित किया गया है, जहां हर तरह की सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जाएगी।
डीजीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि गुरुवार को मतदान के दौरान राज्य के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। कट्टा लहराने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर जो लोग गाली-गलौज या भड़काऊ पोस्ट कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।
उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा। साथ ही साफ कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपराधिक घटना में शामिल होता है या वोटिंग को प्रभावित करने की कोशिश करता है, तो चुनाव के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और जेल भी जाना पड़ेगा।
वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर डीजीपी विनय कुमार ने कहा, “कानून के अनुसार, जहां भी उल्लंघन होता है, तुरंत एफआईआर दर्ज की जाती है।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आदित्यपुर में बेखौफ अपराधियों ने आशियाना इलाके में की ताबड़तोड फायरिंग, दहशत में स्थानीय लोग

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुबह 6:55 बजे आशियाना इलाके में फायरिंग दो बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की, घटनास्थल से दो खोखा बरामद पुलिस...

जमशेदपुर में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 हाइवा वाहन जब्त

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनन टास्क फोर्स लगातार छापेमारी अभियान चला रही...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत