राहुल गांधी का सेना पर विवादित बयान, कहा-उच्च जातियों का कंट्रोल


पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राहुल गांधी का मंगलवार को एक चुनावी सभा में दिया गया भाषण पर विवादों के केंद्र में आ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को औरंगाबाद के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में जन सभा की। पार्टी उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि नौकरशाही हो या लेकर न्यायपलिका या फिर कारपोरेट सेक्टर इनमें 10 प्रतिशत उच्च जातियों को नौकरी मिलती है।

यहां तक की देश की सेना पर भी इन्हीं उच्च जातियों का कंट्रोल है। जबकि देश की 90 प्रतिशत आबादी ओबीसी, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक सत्ता की मुख्यधारा से बाहर है। उन्हें न अवसर मिलते हैं, न प्रतिनिधित्व। राहुल गांधी के इस बयान में बाद राजनीतिक गलियारों में बहस शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने अपने बयान को अपनी लंबे समय से चली आ रही सामाजिक न्याय और जाति जनगणना की मांग से जोड़ा और कहा कि अगर सच में संविधान की रक्षा करनी है, तो हमें जानना होगा कि कितने दलित, ओबीसी, महिलाएं और अल्पसंख्यक हमारे सिस्टम में शामिल हैं।

आंकड़े ही हमें बताएंगे कि असमानता कहां है। उन्होंने दावा किया कि 90 प्रतिशत भारतीयों को यदि सहभागिता के अधिकार नहीं मिलेंगे, तो लोकतंत्र अधूरा रह जाएगा। यह पहला मौका नहीं है कि राहुल गांधी ने जातीय असमानता के संदर्भ में सेना का नाम लिया है। राहुल गांधी ने इससे पहले यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों की पिटाई की और मोदी सरकार ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भूमि चीन को सौंप दी।

उस समय न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ए.जी. मसीह की पीठ ने टिप्पणी की थी कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो ऐसी बातें नहीं कहेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी का यह ताजा बयान उनकी जातीय प्रतिनिधित्व की राजनीति को आगे बढ़ाने की कोशिश है, लेकिन सेना का उल्लेख उन्हें नए विवाद में ले आया है।

राहुल की इस टिप्पणी के बाद यह कहा जा रहा है कि सत्तापक्ष राहुल के इस भाषण को चुनावी मुद्दा बनाने में कोई चूक नहीं करेगा। हालांकि कांग्रेस इसे समानता और संवैधानिक अधिकारों की बहस बताने की कोशिश करेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

युवती पर चाय फेंकने की घटना पर सख्त रुख, जदयू प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर: शहर में युवती पर चाय फेंकने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)...

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत