बिहार के सोनबरसा में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, ‘अपमान मंत्रालय’ बनाने का दिया सुझाव

पटना: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को सहरसा जिले के सोनबरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसीं। उन्होंने पीएम मोदी को एक ‘अपमान मंत्रालय’ बनाने के सुझाव दिया।

बिहार के सोनबरसा में सोमवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को’ अपमान मंत्रालय ‘ बनाना चाहिए। प्रियंका ने यह बात पीएम मोदी के विपक्ष के नेताओं पर देश और बिहार का अपमान करने का आरोप लगाए जाने के जवाब में कही। प्रियंका गांधी ने बिहार की एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री को एक सुझाव देना चाहती हूं क्योंकि प्रधानमंत्री का समय बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री का समय रोजगार उपलब्ध कराने, विकास को बढ़ावा देने और बड़े उद्योग स्थापित करने में लगना चाहिए। मेरा सुझाव है कि वे एक नया मंत्रालय बनाएं और उसका नाम ‘अपमान मंत्रालय’ रखें, ताकि उनका समय बरबाद न हो।

जब आप अपनी नौकरी, अपने रोजगार के लिए विरोध करते हैं, और उन्हें लगता है कि किसी के सवाल उठाने से देश का अपमान हो रहा है, तो ‘अपमान मंत्रालय’ आपको तलब कर सकता है। मेरा यह भी सुझाव है कि यह मंत्रालय मेरे परिवार पर की गई सारी गलत टिप्पणियों का रिकॉर्ड रखे। इससे एक पूरी लाइब्रेरी भर जाएगी।”

पीएम मोदी के राहुल पर हमले का दिया जवाब

प्रियंका गांधी का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी के कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किए गए हमले के जवाब में आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर छठ पूजा को ‘ड्रामा’ कहकर उसका अपमान करने का आरोप लगाया था। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली बीजेपी द्वारा यमुना किनारे छठ पूजा की तैयारियों पर तंज कसते हुए कहा था, “उन्होंने एक ड्रामा किया और भारत की सच्चाई दिखाई, यमुना का पानी गंदा है। अगर कोई इसे पी ले तो बीमार हो जाएगा या मर जाएगा। कोई अंदर नहीं जा सकता। पानी इतना गंदा है कि अगर आप इसमें उतरेंगे तो बीमार हो जाएंगे या संक्रमण हो जाएगा। लेकिन मोदी ने ड्रामा किया। उन्होंने वहां एक छोटा तालाब बनाया। वे चुनावों के लिए कुछ भी दिखाएंगे। पीछे से एक पाइप लगाया गया। उसमें साफ पानी डाला गया। समस्या तब हुई जब किसी ने पाइप की तस्वीर ले ली।”

इसके बाद पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर छठ मैया का अपमान करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला था। उन्होंने सवाल उठाया था, “क्या बिहार और हिंदुस्तान ऐसे लोगों को माफ करेगा जिन्होंने वोट के लिए छठ मैया का भी अपमान किया?”

सहरसा जिले के सोनाबरसा में चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अनावश्यक मुद्दों पर बात करते हैं लेकिन बिहार में एनडीए सरकार के भ्रष्टाचार या कुशासन पर एक शब्द भी नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि चुनाव में बिहार के लिए घोषणाएं करने से पहले, मोदी और अमित शाह को यह बताना चाहिए कि पिछले 20 सालों में एनडीए ने राज्य के लिए क्या किया है।

बिहार सरकार का ‘रिमोट कंट्रोल’ दिल्ली में

कांग्रेस की महासचिव ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार सरकार दिल्ली से ‘रिमोट कंट्रोल’ हो रही है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार बिहार सरकार नहीं चलाते। यह प्रधानमंत्री और केंद्र के लोग हैं जो सब कुछ चला रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए सरकार संविधान द्वारा गारंटीकृत लोगों के वोट देने के अधिकार को खतरे में डाल रही है।

रोजगार की कमी को लेकर सत्ताधारी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “बिहार के युवाओं को राज्य छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि यहां कोई नौकरी नहीं है। जिन सभी बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से रोजगार मिलता था, उन्हें बड़े कॉर्पोरेट घरानों को सौंप दिया गया है जो बीजेपी के दोस्त हैं।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड: गढ़वा में नदी का अस्तित्व बचाने के लिए एक साथ आए जनता और अधिकारी

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले मे एक नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए अब अधिकारी और जनता ने जुड़ कर...

भारतीय तटरक्षक बल ने चलाया मेडिकल इवैक्यूएशन ऑपरेशन, जहाज से बीमार नाविक को किया रेस्क्यू

भुवनेश्वर, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 14 जून को ओडिशा के पारादीप तट के पास एक महत्वपूर्ण मेडिकल इवैक्यूएशन (चिकित्सा निकासी)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत