झारखंड में खेले जा रहे हैं गैरकानूनी खेल : बाबूलाल

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता क्या पाई, जैसे खुलेआम दुश्मनी निकालने का लाइसेंस मिल गया। सच कहें तो, उन्होंने दिल की भड़ास निकालने और अपने सियासी विरोधियों को कुंठा और जलन में ताबड़तोड़ मुकदमा करवाने और जेल भेजने का जो गंदा खेल शुरू किया था, आज उसी की नकल झारखंड पुलिस के कुछ बेईमान अधिकारी कर रहे हैं। ये लोग कानून को अपनी जेब में समझ रहे हैं।

मरांडी ने कहा कि खूंटी में बैठे एक दरोगा ने तो बिहार के बेगूसराय में चल रहे अपने पैतृक जमीन विवाद में दूसरे पक्ष को सीधे झारखंड में अफीम की खेती करने के फर्ज़ी केस में रिमोट कंट्रोल से फंसा दिया। झारखंड में जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उन्हें चुप कराने, परेशान करने और आतंक फैलाने का काम कुछ बेईमान अफसर कर रहे हैं और आपके गैर-संवैधानिक डीजीपी ने तो इसे धंधा बना कर रख दिया है। यह सारा गैरकानूनी खेल हेमंत सोरेन के संरक्षण में उनके इशारे पर किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले तक सीआईडी में एसआईटी के नाम पर, जमीन के मामलों की जांच के नाम पर क्या लूट मची थी? कितने निर्दोष लोगों को डराकर-धमकाकर लूटा गया? हेमंत जी, अगर थोड़ी भी शर्म बची है, तो किसी ईमानदार आॅफिसर से इन भ्रष्ट पुलिसवालों की पूरी प्रॉपर्टी की जांच करा लें। जो आपको पहले से पता है, वो अब जनता को भी पता चले कि इन्होंने कितनी काली कमाई की है।

मरांडी ने कहा, कि कानून का दुरुपयोग करने वाले दरोगा को सस्पेंड कर उसे बचाने का प्रयास मत करिए। दारोगा को सस्पेंड करना बस दिखावा है। दो-चार महीने बाद गर्मी शांत होगी, फिर ये जनाब वापस ड्यूटी पर आकर कानून हाथ में लेंगे और वही गंदा खेल करेंगे। इनको सस्पेंड नहीं, सीधे जेल भेजिए। गिरफ़्तार कर इतनी कड़ी सजा दीजिए कि पूरे झारखंड में एक उदाहरण प्रस्तुत हो, ताकि दूसरे भ्रष्ट अफसर भी सौ बार सोचें कि कानून के साथ खिलवाड़ करने का अंजाम क्या होता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चतरा के अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती, प्रशासन में हड़कंप

सरकारी हॉस्टल में रह रही थी छात्रा, जांच तेज; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैसे हुई घटना? जिला प्रशासन और...

झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट प्रदीप अग्रवाल ने लगाई न्याय और सहयोग की गुहार

जमशेदपुर: पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल, जो एक दिव्यांग खिलाड़ी हैं, ने अपने साथ हुई कथित नाइंसाफी के खिलाफ न्याय और सहयोग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत