मोकामा दुलारचंद हत्याकांड में बाहुबली अनंत सिंह एमपी एमएलए कोर्ट में पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पटना : मोकामा विधानसभा क्षेत्र के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में पटना पुलिस ने जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह को शनिवार की देर रात उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह ने अपनी पूरी रात सेल में जागकर बिताई। पटना पुलिस रविवार को अनंत सिंह को पेशी के लिए ब्लैक स्कॉर्पियो में कड़ी सुरक्षा के बीच पटना स्थित एमपी एमएलए कोर्ट लेकर पहुंची। जहां से उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद गिरफ्तारी

पटना पुलिस ने अनंत सिंह के साथ उनके दोस्त सहयोगियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया है। दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि 30 अक्टूबर को घटना वाले दिन जेडीयू और जन सुराज पार्टी के समर्थकों के बीच तरतार गांव में झड़प हुई और इस दौरान अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव पर गोली चलाई। पुलिस के अनुसार अनंत सिंह की गिरफ्तारी गवाहों के बयान, वीडियो फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद की
गई है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद जातीय तनाव चरम पर है, और इस हत्याकांड का असर आस-पास की विधानसभा सीटों पर भी दिख रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गोड्डा में बीएड छात्र की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में घर में घुसकर वारदात, 3 गिरफ्तार

गोड्डा: जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक बीएड छात्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पथरगामा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव...

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना फ्लाईओवर पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बारीपदा

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत माटिहाना स्थित एनएच-49 के फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन के समक्ष विधायक सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू

जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना...

हजारीबाग में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए कार्यपालक व सहायक अभियंता

पथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो व सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी के खिलाफ मिली थी शिकायत हजारीबाग : झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत