जमशेदपुर के मानगो में पटेल कल्याण संघ ने धूमधाम से मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती
==भारत में स्थापित मजबूत लोकतंत्र के भगवान हैं सरदार वल्लभभाई पटेल: विकास सिंह
जमशेदपुर। 1947 में देश की आजादी के बाद भारत को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती शुक्रवार को जमशेदपुर के मानगो स्थित राजस्थान धर्मशाला में पटेल कल्याण संघ की ओर से बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए और उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पटेल कल्याण संघ के सदस्य छोटेलाल सिंह ने की, जबकि संचालन संघ के सचिव शंभू प्रसाद सिंह ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के कारण ही भारत आज विश्व का सबसे सशक्त लोकतांत्रिक देश है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को लोकतंत्र का भगवान कहना गलत नहीं होगा।
विकास सिंह ने कहा कि भारत की आज़ादी के बाद सबसे बड़ी चुनौती देश की एकता और लोकतंत्र की स्थापना थी, जिसे सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से पूरा किया।
उन्होंने रियासतों के विलय से लेकर देश की अखंडता बनाए रखने तक के अपने योगदान से यह सिद्ध किया कि वे भारत के सच्चे एकता पुरुष थे।
संघ के सदस्य छोटेलाल सिंह ने कहा कि भारत के महापुरुषों के सामने स्वतंत्रता संग्राम जितनी बड़ी चुनौती थी, उतनी ही बड़ी चुनौती एक सशक्त लोकतंत्र की नींव रखना भी थी।
सरदार पटेल ने अपने नेतृत्व और कर्मशीलता से उस चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, छोटेलाल सिंह, शंभू प्रसाद सिंह, अनिल सिन्हा, अरुण कुमार सिंह, पंकज राय, पवन राय, कमलेश कुमार सिंह, शिव साहू, शिवम रजक, शुभम साहू, सुजीत पांडे, हेमंत सिंह, राहुल गुप्ता, प्रिंस सिंह, पंडित सुरेश शर्मा, सुनील तिवारी, दुर्गा चरण दत्ता, मोनू सिंह और विजय सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ और सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।
