संकट में एयर इंडिया, टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस से मांगे 10 हजार करोड़

नई दिल्ली : एयर इंडिया ने टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस से 10,000 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद मांगी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले यह दावा किया गया है। टाटा ग्रुप की एयर इंडिया में 74.9% हिस्सेदारी है जबकि बाकी हिस्सेदारी सिंगापुर एयरलाइंस के पास है। रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया ने अपने सिस्टम और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस से यह मदद मांगी है। साथ ही, कंपनी अपनी इंजीनियरिंग और मेंटनेंस टीम को मजबूत करना चाहती है।

जून में अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया था जिसमें 240 से अधिक लोग मारे गए थे। साथ ही पाकिस्तान द्वारा हवाई क्षेत्र बंद करने के कारण एयर इंडिया को करीब 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। मई में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद कर दिया था। एयर इंडिया ने इस रिपोर्ट पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

अहमदाबाद हादसा

एयर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ कैंपबेल विल्सन ने हाल ही में कहा था कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर आई शुरुआती जांच रिपोर्ट में एयरलाइन के संचालन या तरीकों में कोई गलती नहीं पाई गई है। एविएशन इंडिया 2025 समिट में विल्सन ने बताया कि जुलाई की रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया था कि एयर इंडिया की प्रक्रियाओं या विमान के रखरखाव में ऐसा कुछ भी गलत नहीं था जिसमें बदलाव की जरूरत हो।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

हजारीबाग में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए कार्यपालक व सहायक अभियंता

पथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो व सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी के खिलाफ मिली थी शिकायत हजारीबाग : झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक...

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत