जमशेदपुर के सोनारी भूतनाथ मंदिर में श्री राणी सती दादी जी के साथ विराजेंगी श्री श्याम प्रभु और सालासर बालाजी

  • एक नवम्बर से छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
  • नारायणी सेवा ट्रस्ट ने कराया मंदिर का भव्य निर्माण

जमशेदपुर: झारखंड की औद्योगिक राजधानी की पहचान रखने वाले शहर जमशेदपुर के पॉश इलाके सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में श्री श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है, जहां मां राणी सती दादी के साथ लखदातार श्री श्याम प्रभु और सालासर श्री बालाजी महाराज भी विराजमान होंगे.

इस मंदिर का निर्माण नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा कराया गया है, मंदिर में छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ एक नवम्बर से होगा, जो छह नवम्बर तक चलेगा.

महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. बनारस से आठ विद्वान पंडित दीपक पुरोहित के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए आ रहे हैं, वहीं ट्रस्ट की टीम राजस्थान से विग्रह, ज्योत और पावन ईंट लेकर लौट चुकी है.

महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम


प्रथम दिन: एक नवम्बर शनिवार को सुबह 6.30 बजे कपाली घाट से कलश यात्रा निकलेगी, दोपहर 3 बजे श्री राणी सती दादी जी का मंगल पाठ होगा.

दूसरा दिन: दो नवम्बर रविवार को प्रातः 8 बजे पूजन और शाम 6 बजे शहर के श्याम भक्तों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा.

तीसरा दिन : तीन नवम्बर सोमवार को सुबह पूजन और संध्या 5 बजे दादी जी का चुनरी महोत्सव संपन्न होगा.

चौथा दिन : चार नवम्बर मंगलवार को प्रातः पूजन के बाद दोपहर 3 बजे राम मंदिर बिष्टुपुर से नारायणी धाम मंदिर सोनारी तक भव्य शोभा यात्रा और नगर भ्रमण निकलेगा.

पांचवा दिन : पांच नवम्बर बुधवार को सुबह 8 बजे प्राण प्रतिष्ठा, छप्पन भोग, भव्य श्रृंगार, प्रथम दर्शन और हवन का आयोजन होगा, शाम 6 बजे हनुमान चालीसा, सालासर बालाजी भजन और देव दीवाली उत्सव मनाया जाएगा.

छठा दिन : छह नवम्बर गुरुवार को सुबह नित्य पूजन के बाद शाम 6 बजे श्याम बाबा के भजनों की अमृत वर्षा होगी,

भक्ति संगीत से गूंजेगा वातावरण
मंगल पाठ और भजनों की रसधारा बरसाने के लिए सूरत से सुरभि बिरूजका, आगरा से संगीता अग्रवाल, कोलकाता से विवेक शर्मा और गुप्त काशी-सोनभद्र से संजीव शर्मा आमंत्रित किए गए हैं,

भक्त लगा सकेंगे सवामणी का भोग
भक्तगण सवामणी का भोग लगा सकते हैं, साथ ही सवामणी, निशान और मंगल पाठ कूपन के लिए ट्रस्ट के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं,

ट्रस्ट ने की सभी भक्तों से अपील
संवाददाता सम्मेलन में राजकुमार संघी, राजकुमार चंदुका, कैलाश सरायवाल, ललित सरायवाला, विजय मित्तल, राजेश गर्ग और बिमल गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे, ट्रस्ट ने सभी भक्तों से सपरिवार इस छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होकर दादी जी के आशीर्वाद का लाभ लेने का अनुरोध किया है,

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक बार फिर जमशेदपुर में एयरपोर्ट को लेकर पोस्टल पार्क बिष्टुपुर में शनिवार को चेंबर के बैनर तले प्रदर्शन

जमशेदपुर : जमशेदपुर में हवाई अड्डे की मांग को लेकर लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता राजनीति कर रहे हैं। उनकी मांग...

जमशेदपुर के गोलमुरी में एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचा युवक 4 हजार रुपये गंवा बैठा

JAMSHEDPUR ATM FRAUD : शहर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट चौक के समीप एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचे युवक आयुष्मान कुमार...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

सरायकेला जिले के कपाली में चहारदिवारी के अंदर झाड़ियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

पुलिस और अग्निशमन विभाग की तत्परता से टला हादसा, लोगों ने राहत की सांस, पुलिस कर रही जांच सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी...

हजारीबाग रोड स्टेशन पर रांची वाराणसी वंदे भारत रुकने लगी, लोगों में गजब का उत्साह

हजारीबाग : हजारीबाग रोड स्टेशन पर अब रुकने लगी रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन। ठहराव शुरू होने से स्थानीय लोगों में गजब का उत्साह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत