सारंडा में आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियान के सहायक कमांडेंट घायल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अधिकारी की पहचान कोबरा के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक के रूप में हुई है. घटना के बाद सुरक्षा बलों नें सतर्कता और बढ़ा दी है. बता दें नक्सलियों के खिलाफ सारंडा में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में हुए विस्फोट ने एक बार फिर सुरक्षा बल निशाना बने हैं. इस धमाके में कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रांची से घायल अधिकारी को एयरलिफ्ट कर हेलीकॉप्टर से रांची भेज दिया गया है. कोबरा बटालियन के जवान रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के तहत सारंडा के घने जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से ही प्लांट किए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे जबरदस्त धमाका हुआ. एयरलिफ्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. खेलगांव हेलीपैड पर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को अलर्ट पर रखा गया है, जहां से उन्हें सीधे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झुमरीतिलैया के केसरिया कलाकंद और गोड्डा की भगैया साड़ी सहित झारखंड के 11 पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, वस्त्र और खाद्य उत्पादों को बड़ी पहचान मिली है। राज्य के 11 उत्पादों को जीआई...

दीपंकर भट्टाचार्य का खड़गे को पत्र, ‘झारखंड राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता ना करें अनर्गल बयानबाजी’

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत