मोंथा ने बदला मौसम का मिजाज, मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से ओडिशा के 8 जिले बेहाल

Cyclone Storm Montha : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मोंथा’ के मंगलवार सुबह भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाने से दक्षिणी ओडिशा के आठ जिलों में बारिश हुई।

आसन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए ओडिशा सरकार ने आठ जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, नबरंगपुर, कालाहांडी और कंधमाल में निचले इलाकों से और भूस्खलन की आशंका वाले पहाड़ी इलाकों से लोगों को निकाला है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ओडिशा आपदा मोचन बल (ओडीआरएएफ) तथा अग्निशमन सेवा के 140 बचाव दल (5,000 से अधिक कर्मी) तैनात किए हैं।

प्रशासन ने पहले ही नौ जिलों में स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 30 अक्टूबर तक बंद करने की घोषणा कर दी है, जबकि पूर्वी तटीय रेलवे ने वाल्टेयर क्षेत्र और उससे जुड़े मार्गों पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द करने, उनके मार्ग बदलने तथा कुछ समय के लिए उन्हें बीच में ही रोकने की घोषणा की है। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी 30 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) डी. के. सिंह ने बताया कि प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को समुद्र तटों पर जाने से रोकने के लिए सभी समुद्री तटों को सील कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील स्थानों से निकाले गए लोगों को आठ जिलों में खोले गए 1,400 से अधिक चक्रवात आश्रय स्थलों में रखा गया है, जहां भोजन और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को निकटवर्ती अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। राज्य सरकार ने मछुआरों को 29 अक्टूबर तक ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी है। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आज स्थिति की समीक्षा कर सकते हैं।

आईएमडी ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा, ‘‘पश्चिममध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ पिछले छह घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और तीव्र होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया। यह सुबह साढ़े पांच बजे मछलीपत्तनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 190 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 270 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 340 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम, गोपालपुर (ओडिशा) से 550 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में केंद्रित हो गया।” थाई भाषा में ‘मोंथा’ का अर्थ सुगंधित फूल या सुंदर फूल होता है।

मंगलवार के लिए आईएमडी ने ‘रेड अलर्ट’ (कार्रवाई करें) जारी किया है क्योंकि इसने मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति और गंजाम जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (सात से 20 सेमी) और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी से अधिक) होने की संभावना जताई है। इसी प्रकार नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नयागढ़, नुआपाड़ा, बोलांगीर, सोनेपुर, बौध, खुर्दा, पुरी और बरगढ़ जिलों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा (7 से 20 सेमी) का ‘ऑरेंज अलर्ट’ (कार्रवाई करने के लिए तैयार रहें) भी जारी किया गया।

Storm generic pix: AI generated

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

प्रिंस यादव मौत मामले की भारत, बिहार और नेपाल सरकार मिलकर संयुक्त जांच करे : तेजस्वी यादव

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले ने राजनीतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पुडुचेरी में कैबिनेट विस्तार 17 जून को, कांग्रेस के दो और भाजपा का एक विधायक लेगा मंत्री पद की शपथ

पुडुचेरी, 10 जून (आईएएनएस)। पुडुचेरी मंत्रिपरिषद का बहु प्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार 17 जून को होने जा रहा है। इससे मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के नेतृत्व...

आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला घायल; अफवाह पर भड़के लोगों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur news : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत