हजारीबाग : जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पंचायत शाहपुर अंतर्गत ग्राम झरदाग में मंगलवार दोपहर एक ही परिवार की चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चियां छठ पूजा सम्पन्न होने के बाद अपने घर से कपड़ा धोने के लिए तालाब गई थी ।
कपड़ा धोने के क्रम में पहले एक बच्ची तालाब के गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए एक- एक कर के चारों बच्चियां तालाब में डूबती चली गई। चारो की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में (1)रिंकी कुमारी उम्र 16 वर्ष पिता मुकेश कुमार (2) पूजा कुमारी उम्र 20 वर्ष राजू साव बड़कागांव सिकरी निवासी हैं। जो नानी के घर (3)साक्षी कुमार उम्र 16 वर्ष प्रेमचंद प्रसाद (4)रिया कुमारी उम्र 14 वर्ष मुकेश कुमार है । इस दुखद घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में मातम छा गई है।
