चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को चढ़ाया एचआईवी संक्रमित रक्त, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया एक्शन

चाईबासा : झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएम हेमंत सोरेन ने सिविल सर्जन सुशांतो कुमार माझी समेत कई जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही सरकार ने पीड़ित बच्चों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

इस मामले में रांची से स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने अस्पताल पहुंचकर मौके पर जांच की। टीम ने ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली, स्क्रीनिंग किट और स्टोरेज सिस्टम की बारीकी से पड़ताल करने के बाद जाहिर करते हुए कहा, “इतनी बड़ी घटना होना संदेहास्पद है। यह स्पष्ट करता है कि प्रोटोकॉल का घोर उल्लंघन हुआ है। जिला प्रशासन ने उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी को 7 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपए के मुआवजा की घोषणा की है उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का संक्रमित होना अत्यंत पीड़ादायक है। राज्य में स्थित सभी ब्लड बैंक का ऑडिट कराकर पांच दिनों में रिपोर्ट सौंपने का काम करे स्वास्थ्य विभाग। स्वास्थ्य प्रक्रिया में लचर व्यवस्था किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री से भी इस मामले को गंभीरता से देखने को कहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7...

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सेलम यौन उत्पीड़न मामला: कनिमोझी ने की सख्त कार्रवाई की मांग, टीवीके ने आरोपी से पल्ला झाड़ा

चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के सेलम में सामने आए कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर डीएमके की उप महासचिव और सांसद कनिमोझी ने...

भुइयांडीह में तेज रफ्तार बस बनी काल, सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौके पर मौत

जमशेदपुर : शहर के भुइयांडीह बस स्टैंड के समीप रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत