पटमदा के मुकरूडीह गांव में फैला डायरिया, 5 दर्जन से अधिक लोग प्रभावित

पटमदा: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड की लच्छीपुर पंचायत अंतर्गत मुकरूडीह गांव में पिछले 4 दिनों पूर्व डायरिया फैलने से अब तक 65 से अधिक लोग प्रभावित हो गए। सूचना मिलने पर रविवार को पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने पटमदा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह से संपर्क कर गांव में कैंप लगाने का आग्रह किया।

सुबह 11 बजे से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वयं उपस्थित रहकर दर्जनों मरीजों की जांच की एवं दवाइयां दीं। इनमें से एक महिला जो अधिक प्रभावित थी उन्हें नजदीकी अस्पताल पश्चिम बंगाल के बांदोवान में भर्ती कराया गया था जो आज ही स्वस्थ होकर लौटी हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि गांव में स्थिति नियंत्रण में हैं और स्वास्थ्य सहिया को जरूरी दवाइयां उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि उबाला हुआ पानी का ही सेवन करें और किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उन्हें तुरंत सूचना दें। मौके पर सीएचओ शिखा महतो, एमपीडब्ल्यू रविन्द्र नाथ दास, स्वास्थ्य सहिया एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो आदि मौजूद थे। दूसरी ओर दोपहर 1 बजे गांव पहुंचे विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने भी मामले की जानकारी ली लेकिन डायरिया फैलने का कोई स्पष्ट कारण कोई नहीं बता पाया। ग्रामीण संभावना जता रहे हैं कि दूषित पानी की वजह से एक दर्जन से अधिक परिवारों में डायरिया फैली है। यहां के लोग कुएं एवं चापाकल का पानी पीते हैं। टुडू ने गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

देश की प्रथम नागरिक को जन्मदिन की बधाई, पीएम मोदी बोले- राष्ट्रपति मुर्मु का जीवन साहस और जनसेवा की प्रेरक मिसाल

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई...

पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा: सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत