पटमदा: छठ पूजा के मद्देनजर बेलटांड़ स्थित रहरगाड़िया तालाब छठ घाट में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। लावा बेलटांड़ छठ पूजा समिति की ओर से अभियान के क्रम में मिट्टी डालकर दुरुस्त किया गया ताकि पूजा के दौरान छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस संबंध में समिति के सदस्य विजय कुमार पंडित ने बताया कि रहरगाड़िया में बेलटांड़, लावा, पटमदा ब्लॉक कॉलोनी समेत आसपास क्षेत्र के काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं और छठी मईया की पूजा- अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से छठ घाट को आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया जाता है। इधर कमलपुर थाना क्षेत्र के साहेबबांध तालाब के घाट की भी श्रद्धालु साफ सफाई में जुटे हैं।
