आज की पीढ़ी को श्री बाबू जैसे नेताओं के आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत : लक्ष्मण प्रसाद सिंह
श्रीकृष्ण सिन्हा की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भारी भीड़

जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर स्थित श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में शुक्रवार को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्णा सिंह (श्री बाबू) की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक प्रतिनिधि और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चतरा से भाजपा सांसद कालीचरण सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने श्रीकृष्ण बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
श्री बाबू को भारत रत्न देने की मांग
संस्थान के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने इस दौरान श्रीकृष्ण बाबू को “भारत रत्न” सम्मान देने की औपचारिक मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, समाज सुधारक और बिहार के विकास पुरुष के रूप में श्री बाबू का योगदान अतुलनीय रहा है। देश के निर्माण में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना चाहिए।
मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश और राज्य दोनों तेजी से विकास की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर दावा किया कि “घाटशिला की जनता इस बार भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएगी।”
कहा कि बिहार में चल रहे विधानसभा चुनावों में भी एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है। “जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर भरोसा करती है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्थिर सरकार चाहती है,” इसके अलावा शिक्षण, समाज सुधार और औद्योगिक विकास में योगदान पर कई वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
संस्थान की ओर से समाजसेवा, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू ने न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में सुशासन और ईमानदारी की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा, “आज की पीढ़ी को श्री बाबू जैसे नेताओं के आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
