टाटा स्टील में वर्क फ्राॅम होम नीति में एक नवंबर से नया नियम लागू

जमशेदपुर : टाटा स्टील में वर्क फ्राॅम होम नीति में बदलाव करते हुए एक नवंबर से नया नियम लागू किया गया है। कंपनी के चीफ पीपुल्स आफिसर अतराई सान्याल की ओर से जारी सकुर्लर के अनुसार अब एक नवंबर से अधिकारियों को प्रतिदिन यह दर्ज करना होगा के वे घर से काम कर रहे हैं या दफ्तर से। यह बदलाव कार्य संस्कृति में पारदर्शिता, जवाबदेही और टीम वर्क को बढ़ाने के लिए लागू किया गया है।

कोरोना काल 2020 से कंपनी की ओर से वर्क फ्राम होम की व्यवस्था लागू की गई थी। वर्तमान में इस व्यवस्था की समीक्षा की गई और इसमें कुछ संशोधन किए गए हैं।

अब जो नई व्यवस्था लागू की गई है उसमें अधिकारियों को हर दिन अपने कार्य दिवस की लोकेशन और उपस्थिति दर्ज करनी होगी। वैसे कार्य समय के मानदंड पहले जैसे ही रहेंगे लेकिन यदि किसी भी दिन अधिकारी की उपस्थिति की रिकार्ड उपलब्ध नहीं होगा, डिजिटल उपस्थिति, स्वाइप इन या कंपनी के कार्य से संंबंधित प्रमाण तो उस दिन को आकस्मिक अवकाश, विशेषाधिकार अवकाश या बिना वेतन के अवकाश माना जाएगा।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार बदलाव का उद्​देश्य कार्य में लचीलापन खत्म करना नहीं हे बल्कि इसे और पारदशी्र और जिम्मेवार बनाना है। नयी प्रणाली से टीम का समन्वय बेहतर होगा। कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित हो सकेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा में सगाई से पहले युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

परिजन बोले- लगातार दबाव और मानसिक उत्पीड़न से उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, चैट और वीडियो कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की...

शेयर बाजार में भारी नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कदमा के रामनगर का मामला , 4-5 लाख रुपये के...

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-7 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 23 वर्षीय बीटेक छात्र अंकित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आरसेटी प्रशिक्षण की गुणवत्ता और जमीनी असर पर उपायुक्त का फोकस

कौशल विकास कार्यक्रमों व वित्तीय समावेशन की प्रगति का लिया जायजा, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, फीडबैक आधारित सुधार व जमीनी परिणाम पर विशेष जोर जमशेदपुर :...

बीडीओ व सीओ सप्ताह में 3-4 दिन फील्ड में जाएं, स्वयं पहल कर छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान करें : उपायुक्त

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में बुधवार को आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत