दिल्ली के रोहिणी में एनकाउंटर, बिहार के सीतामढ़ी के तीन समेत चार अपराधियों को मार गिराया

मारे गए अपराधियों में सीतामढ़ी के तीन और एक दिल्ली के करावल नगर का निवासी

पुलिस को शक : बिहार चुनाव से पहले किसी बड़ी घटना को देने वाले थे अंजाम

दिल्ली : बिहार पुलिस और दिल्ली क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट आॅपरेशन में चार खूंखार अपराधी एनकांटर में मार गिराए गए। मारे गए लोगों में तीन अपराधियों के तार सीतामढ़ी से जुड़े हुए थे। पुलिस को अंदेशा में चारों अपराधी बिहार विधानसभा के चुनाव में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। चारों विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़ी साजिश के तहत घटना को अंजाम देने वाले थे। मुठभेड़ के बाद चारों का डाक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल रोहिणी ले जाया गया ,जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

मारे गए अपराधियों में गैंग का सरगना रंजन पाठक, विमलेश महतो और मनीष पाठक सीतामढ़ी के रहने वाले थे। बिहार पुलिस को इन अपराधियों की लंबे समय से तलाश थी। इस गैंग का सीतामढ़ी से लेकर नेपाल बोर्डर तक प्रभाव था। जानकारी के मुताबिक रंजन पाठक सिग्मा एंड कंपनी चलाता था।

इस इनकाउंटर के बाद सीतामढ़ी में एक बड़े आपराधिक गिरोह का खात्मा हो गया है । रंजन पाठक गिरोह का सरगना था जो लगातार सीतामढ़ी जिले में हत्याओं को अंजाम दे रहा था उसी गांव का मनीष पाठक भी रहने वाला था जो इनकाउंटर में मारा गया है ।इसके अलावा दो और गुर्गे इन इनकाउंटर में ढेर हुए हैं । सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र के मलाही गांव का रहने वाला रंजन पाठक और मनीष पाठक था ।इस खबर के सोशल मीडिया पर आने के बाद से गांव और खासकर उस मुहल्ले में जहां दोनों अपराधियों का घर है, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है ।पुलिस के इस कार्रवाई के बाद कोई कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है ।

मारे गए अपराधी:

रंजन पाठक- पिता मनोज पाठक, निवासी मलहई, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी, बिहार

मनीष पाठक- पिता अरविंद पाठक, निवासी मलहई, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी, बिहार

विमलेश महतो उर्फ विमलेश साहनी- माता सुखला देवी, निवासी रतनपुर, थाना बजपट्टी, जिला सीतामढ़ी

अमल ठाकुर- पिता संजीव ठाकुर, निवासी शेरपुर, करावल नगर, दिल्ली

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का गरिमामय अभिनंदन

जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल...

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में लायंस का 60वां कॉन्फ्रेंस 3–4 अ प्रैल

जमशेदपुर में 3–4 अप्रैल को लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A का 60वां कॉन्फ्रेंस समागम 2026 आयोजित होगा, जिसमें देशभर से सदस्य और अतिथि शामिल होंगे।

जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज अस्वस्थ; हैदराबाद में चल रहा इलाज​

जमशेदपुर: पारडीह में एन एच 33 स्थित प्रसिद्ध श्री श्री 108 सिद्धेश्वर काली मंदिर के श्री विद्यानंद सरस्वती महाराज जी के अस्वस्थ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत