आत्म निर्भर भारत अभियान : खरीदारी में स्थानीय उत्पाद को देना है प्राथमिकता : पूर्णिमा

उत्कलमणि आदर्श पाठागार में आयोजित हुआ सरायकेला विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

सरायकेला : आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत गुरुवार को सरायकेला स्थित उत्कलमणि आदर्श पाठागार में सरायकेला विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की लोकप्रिय विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू जी उपस्थित थी।

स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने स्वदेशी का महत्व बताया और स्वदेशी अपनाने की अपील की ।उन्होंने कहा पहले मेड इन इंडिया स्वदेशी होता था, अब मेक इन इंडिया अर्थात जो भारत में बने,जिसमे भारतीयो का पसीना लगा हो वह स्वदेशी है ।

अपने संबोधन में मुख्य वक्ता पूर्णिमा साहू ने कहा कि भारत तभी ताकतवर बनेगा जब भारत स्वावलंबी होगा और स्वालंबन स्वदेशी से होगा । मोदी जी ने लोकल फॉर वोकल का नारा दिया है जिसे हमे आंदोलन बनाना है । हमे अपने खरीदारी में स्थानीय उत्पाद को प्राथमिकता देना है । हमे स्थानीय दुकानदारों से समान खरीदने की प्राथमिकता देनी चाहिए ।

उनके अलावा कार्यक्रम को भाजपा नेता भाजपा के प्रदेश मंत्री नंद जी प्रशाद, जिला परिषद के अध्यक्ष सोना राम बोदरा, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू,शैलेन्द्र सिंह,सुनील श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया ।

आज के कार्यक्रम में राजा सिंहदेव,राकेश मिश्रा,मधु गोराई,कविता दास,बिश्वजीत प्रधान,बद्री दारोग़ा,मनोज महतो,खिरोद महतो,बीजू दत्ता,सोहन सिंह,लिपु महंती,राजकुमार सिंह,पिंकी मोदक सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

बिजली दर बढ़ने पर श्याम बिहारी जायसवाल बोले, इसके पीछे सरकार की व्यक्तिगत मंशा नहीं

रायपुर, 16 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने मंगलवार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें

अंबिकापुर, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा...

ओमान के पास भारतीय क्रू वाले शिप ‘लियाकी फ्रीडम’ पर हमले की खबर फर्जी, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबरों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत