जमशेदपुर में पालकी साहिब विवाद: बीच-बचाव करने गए हीरा सिंह से मारपीट, वीडियो सामने आने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

जमशेदपुर। गत 25 सितंबर को जागृति यात्रा के दौरान साकची गुरुद्वारा साहिब में हुए विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब में तकनीकी खराबी आने के कारण अफरा-तफरी मच गई, जो देखते ही देखते कहासुनी और फिर मारपीट में बदल गई।

इस दौरान मानगो निवासी हीरा सिंह, जो मौके पर स्थिति संभालने पहुंचे थे, खुद हिंसा का शिकार हो गए। उनकी पत्नी रीतू कौर ने बताया कि बीच-बचाव करने के दौरान कुछ लोगों ने उनके पति पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी। पहले उन्हें एमजीएम अस्पताल, डिमना में भर्ती कराया गया, लेकिन हालात बिगड़ने पर रिम्स, रांची रेफर किया गया।

रीतू कौर का आरोप है कि मारपीट की पूरी घटना कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी हैं, परंतु दोषी खुलेआम घूम रहे हैं।

पीड़ित परिवार ने जिन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है, उनमें खजान सिंह, श्याम सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, बलबीर सिंह, हरपाल सिंह, सतनाम सिंह और हरजीत सिंह के नाम शामिल हैं।

रीतू कौर ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड: रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

रामगढ़ (झारखंड), 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान जहरीली गैस सूंघने से...

रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में, जांच तेज

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत