घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन की प्रक्रिया शुरू, घाटशिला एसडीओ कार्यालय से अभ्यर्थी खरीद सकते नामांकन पत्र

जमशेदपुर : 45- घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उप निर्वाचन के लिए नामांकन से सम्बंधित अधिसूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा 13 अक्टूबर को जारी कर दी गई।

समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नामांकन प्रकिया सम्बंधी विस्तृत जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की एवं मतदाताओं से बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। अभ्यर्थी एसडीओ कार्यालय, घाटशिला से नामांकन पत्र का क्रय कर सकते हैं। नामांकन की अवधि पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन 21 अक्टूबर मंगलवार तक घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्रा के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक क्रय किया जा सकेगा।

नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर रखी गई है। नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तय की गई है। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान 11 नवंबर मंगलवार को होगा और मतगणना 14 नवंबर शुक्रवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कोऑपरेटिव कॉलेज में की जाएगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 16 नवंबर रविवार को समाप्त हो जाएगी।

चुनाव संचालन के लिए एसडीओ सुनील चंद्रा को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। धालभूमगढ़ के सीओ मनोहर लिंडा, घाटशिला की बीडीओ उनिका शर्मा और सीओ अंबर निषाद को एआरओ की जिम्मेदारी दी गई है।

मतदाता संख्या और बूथ व्यवस्था

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,56,262 मतदाता हैं। इनमें 1,25,579 पुरुष, 1,31,180 महिलाएं, तीन थर्ड जेंडर और एक एनआरआई मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 वर्ष के मतदाता 16,555 हैं जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के 628 मतदाता हैं। मतदान के लिए कुल 300 पोलिंग स्टेशन 231 स्थलों पर बनाए गए हैं।

बंगाल सीमा से लगे मतदान केंद्रों के लिए वहां के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। 24 ऐसे बूथों पर विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जहां पिछली बार मतदान 60 प्रतिशत से कम हुआ था। पर्दानशीन महिलाओं वाले बूथों पर महिला कर्मियों की तैनाती की जा रही है और प्रशासन कुछ ऑल वुमन बूथ बनाने की भी योजना में है।

प्रशासन की ओर से वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, टॉयलेट, पीने का पानी, पैरामेडिकल स्टाफ, व्हीलचेयर और बैठने की व्यवस्था की गई है

उपायुक्त ने बताया कि अब तक आचार संहिता उल्लंघन का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं, कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा एक प्रोफेसर के ट्रांसफर के मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में अधिसूचना जारी होते ही चुनावी माहौल तेज हो गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अब सभी की नजरें 11 नवंबर के मतदान और 14 नवंबर की मतगणना पर टिकी हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में डीबीएमएस की मेघा कुमारी ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने जमशेदपुर का मान बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ में मेरा...

असम के जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान क्रैश, भारतीय वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत (लीड)

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को उतरते समय एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायुसेना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत