घाटशिला उपचुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेगी भाजपा : आदित्य साहू

जमशेदपुर पहुंचे भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार रविवार को आदित्य साहू जमशेदपुर पहुंचे। शहर में महानगर कमेटी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और आदित्य साहू को फूल मालाओं से लाद दिया। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया है उसपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं को उनका उचित सम्मान दिलाने का काम किया जाएगा। वहीं घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने झामुमो, कांग्रेस राजद गठबंधन की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि घाटशिला की जनता राज्य सरकार से नाराज है।उपचुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी वहां चुनाव जीतेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि टिकट किसे दिया जाएगा इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सुनसुनिया जंगल के पास हाथी ने वायर मैन को कुचला, झारग्राम रेफर

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। राजाबासा जंगल और आसपास के इलाकों...

गौतम अदाणी, बिग बी और किंग खान… सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचीं दिग्गज हस्तियां

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी का जश्न मुंबई में सितारों से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत