सरदार इंद्रजीत सिंह ने पटना साहिब से निकाली शहीदी जागृति यात्रा की जानकारी दी
जमशेदपुर: शहर में आयोजित पंथिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाई गुरचरण सिंह लुधियाना वाले ने कहा कि झारखंड विशेष कर जमशेदपुर शहर में गुरु नानक देव महाराज की सिखी की फुलवाड़ी प्रफुल्लित है।
उन्होंने रांची एवं जमशेदपुर आगमन का हवाला देते हुए कहा कि गुरु महाराज की अपार कृपा है। शहर मे एक सिख परिवार के आवास पर श्री तत्त्व हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार गुरमीत सिंह तोते, युवा सिख बीजेपी नेता सांझी आवाज़ के संस्थापक एवं सेंट्रल नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सरदार सतबीर सिंह सोमू, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह, पूर्व महासचिव इंद्रजीत सिंह इंदर , सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार नानक सिंह, उद्यमी चंचल सिंह भाटिया, इंद्रजीत सिंह बिंद्रा,कंवलजीत सिंह बिंद्रा,त्रिलोक सिंह, रविन्द्र सिंह बिंद्रा,चरणजीत सिंह त्रेहान,देविंदर भाटिया (राजा) आदि ने शाल भेंट कर भाई गुरचरण सिंह जी एवं उनकी धर्मपत्नी और साथ आये साथियों का अभिनंदन किया।
इनके साथी सरदार इंद्रजीत सिंह ने पटना साहिब से निकाली शहीदी जागृति यात्रा के संबंध में जानकारी दी। सरदार गुरमीत सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं तक श्री हरमंदिर जी पटना साहिब द्वारा निकाली गई जागृति यात्रा का शहर में आगमन तथा सिखों की उत्साह, एकता पंथीक मर्यादा की जानकारी दी। वही सरदार सतबीर सिंह ने विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम तथा दो बड़े नगर कीर्तन के बारे में भी जानकारी दी।
