जमशेदपुर के समाजसेवीविजय सिन्हा की पुण्यतिथि पर 12 अक्टूबर को होगी स्वास्थ्य जांच शिविर व श्रद्धांजलि सभा

जमशेदपुर: शहर के जाने-माने . समाजसेवी विजय कुमार सिंह की , पांचवीं पुण्यतिथि पर स्व. विजय सिन्हा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं फोर्टिस कोलकाता के सौजन्य से एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन 12 अक्टूबर रविवार को आर. पी. पटेल स्कूल, जुगसलाई, जमशेदपुर-6 में सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी विभिन्न रोगों की जांच
इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम आमजन को मुफ्त परामर्श और जांच की सुविधा देगी। प्रमुख चिकित्सकों में शामिल हैं:जनरल फिजिशियन: डॉ. एम ए खान, स्त्री रोग विशेषज्ञ: डॉ. अनु प्रिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ: टीम एएसजी, दंत चिकित्सक: डॉ. नेहा मंडल, बाल रोग विशेषज्ञ: डॉ. पी. के. साहू, फिजियोथेरेपिस्ट (ऑर्थो व न्यूरो): डॉ. उमेश गोराई।

साथ ही अन्य सहयोगी सेवाओं में:PFT टेस्ट (फेफड़े जांच): उदय शंकर, ब्लड प्रेशर जांच: जमाली व स्वेता, ब्लड शुगर जांच: राज कपूर प्रसाद व ईसीजी जांच के लिए ब्रह्मानंद अस्पताल की विशेषज्ञ टीम भी उपलब्ध रहेगी।

बाइकेश सिन्हा कैंप मैनेजर की भूमिका में शिविर का समुचित संचालन करेंगे, जबकि राज कपूर प्रसाद समन्वयक के रूप में मौजूद रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा भी होगी
स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ स्व. विजय कुमार सिन्हा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें उनके जीवन और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोग श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

आमजन से अपील: अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं
आयोजकों की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर स्व. विजय सिन्हा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल, एयर लिफ्ट कर भेजा जा रहा रांची

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानगरा थाना क्षेत्र स्थित सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आईईडी...

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

उपायुक्त ने नवोदय विद्यालय बहरागोड़ा के छात्रों को सफल और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

बहरागोड़ा : नवोदय विद्यालय, बहरागोड़ा में बुनियादी ढांचे, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की सुरक्षा, बजट उपयोग और चयन परीक्षा की तैयारियों आदि के संदर्भ...

भारी बारिश के बावजूद बारीडीह में भव्य हिंदू सम्मेलन में उमड़ी भीड़, एकता और जागरूकता का दिया संदेश

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह मार्केट स्थित दुर्गा पूजा मैदान में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत