काशीडीह में बाइक ट्रायल को निकले गैराज मिस्त्री को टेंपो ने मारी टक्कर, घटना स्थल पर ही मौत

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत काशीडीह कुम्हारपाड़ा के पास मुख्य सड़क पर शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हुई सड़क दुर्घटना में गैराज मिस्त्री मिहिर पोद्दार (55 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु के रहने वाले थे। स्

थानीय लोगों के अनुसार एक बाइक पर बैठकर उसके ट्रायल पर निकले मिस्त्री को एक अज्ञात टेंपो की ठोकर से मिहिर पोद्दार बीच सड़क पर लहूलुहान होकर गिर गए जबकि टेंपो चालक मौके से टेंपो लेकर भालूबासा की ओर फरार हो गया।

स्थानीय लोग काफी प्रयास के बाद भी टेंपो को पकड़ नहीं पाए। मिहिर पोद्दार काशीडीह मुरारी होटल के पास पिछले 35 वर्षों से बाइक गैराज चलाते थे। घटना में मिहिर पोद्दार को सिर पर गंभीर चोट लगी थी और घटनास्थल पर काफी रक्तस्राव होने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा टाटा मैन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस स्थानीय सीसीटीवी फुटेज के जरिए टेंपो का पता लग रही है। घटना में मारे गए मिहिर पोद्दार के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटी एवं दो बेटा है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने किया नमन, बोले- ‘हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगी उनकी गाथा’

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी...

झारखंड: राज्यसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त कांग्रेस-जेएमएम, भाजपा पर लगाए ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ की कोशिश के आरोप

रांची, 8 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन के उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। सीट बंटवारे के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत