खलारी में राहुल दुबे गिरोह व पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गैंग के बीच एक जबरदस्त मुठभेड़ हुई।

फायरिंग के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से आठ पिस्टल, दर्जनों जिंदा कारतूस और कई घातक हथियार बरामद किए गए हैं।

गिरोह कर रहा था बड़ी साजिश की तैयारी

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य खलारी क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

जैसे ही यह टीम ठाकुरगांव, खलारी और रातू थाना की सीमा पर पहुंची, बदमाशों ने पुलिस को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

दो घायल, दो फरार अपराधी दबोचे गए

मुठभेड़ में गोली लगने से साजन अंसारी और अमित गुप्ता घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये दोनों अपराधी लंबे समय से राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं।

वहीं, दो अन्य अपराधियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

गिरफ्तारी से पहले फैलाना चाहते थे दहशत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद राहुल दुबे ने गिरोह की कमान संभाल ली थी।

हाल के दिनों में कोयलांचल क्षेत्र में रंगदारी वसूली ठप होने के कारण गिरोह फिर से सक्रिय हो गया था और इलाके में दहशत फैलाने की योजना बना रहा था।

करीब एक दर्जन बदमाशों के खलारी की ओर बढ़ने की सूचना पर पुलिस ने चार थानों की संयुक्त कार्रवाई में इलाके को घेर लिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस अब असपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रही है

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: पवन कल्याण और लोकेश ने घायलों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

विशाखापत्तनम, 9 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और राज्य के मंत्री नारा लोकेश ने मंगलवार को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में...

विधायक सरयू राय ने मानगो पेयजल परियोजना पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

= पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन, जलाशयों की स्थिति और लंबित योजनाओं पर अपर नगर आयुक्त से पूछे कई सवाल -कितने इलाके हैं जहां की जाती है...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत