पटमदा प्रखंड के कुमीर में भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजन सम्मानित

पटमदा : भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 8 अक्टूबर 1942 को ब्रिटिश फौज की गोली के शिकार छह वीरों को बुधवार को पटमदा प्रखंड के कुमीर स्थित लड़ाई टांड़ मैदान में स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्र शहीद सम्मान समिति के बैनर तले समिति के अध्यक्ष पंचानन दास की अध्यक्षता कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत सांसद भजहरि महतो की मूर्ति एवं शहीद वेदी पर माल्यार्पण करते हुए किया गया।

जमशेदपुर सह मानभूम लोकसभा क्षेत्र के प्रथम सांसद रहे भजहरी महतो के नेतृत्व में आंदोलन के दौरान ब्रिटिश फौज की गोली से शहीद होने वाले लक्ष्मण महतो, मड़िराम महतो , विप्र महतो, रतन माझी, जुड़न मुदी एवं दुर्गाचरण सिंह के आश्रितों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोक सेवक संघ के पुरुलिया जिला सचिव सुशील कुमार महतो, दिवंगत भजहरि महतो के कनिष्ठ पुत्र दीपक कुमार महतो, जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, समाजसेवी आस्तिक महतो, विनोद स्वांसी, समिति के अध्यक्ष पंचानन दास , भीष्मनाथ महतो, छुटुलाल महतो , ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो , मनसाराम महतो , प्रदीप कुमार महतो , कृपा सिंधु महतो , संदीप कुमार मिश्रा, शरत सिंह सरदार , मुखिया दीपक कोड़ा , राखहरि सिंह , आनंदमय महतो , आशुतोष महतो ,अजित दत्त , दिलीप कुमार दत्त , स्वपन कुमार महतो, सुकुमार दत्त , पंचानन महतो , प्रबोध कुमार महतो , देवराज महतो , आनंद महतो , शशांक शेखर प्रमाणिक, शेख सिराजुद्दीन , अभिलाष महतो एवं जीतू महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर अंडरपास से 21 जून से 23 जून तक बंद रहेगा आवागमन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे पूर्वी लोको अंडर पास(एएचएस-170 ए) के निर्माण तथा मरम्मत कार्य को लेकर 21 जून से 23 जून तक अंडरपास में...

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

पीएम मोदी ने बताया, पिछले 12 वर्षों में कैसे मजबूत हुआ भारत का रक्षा तंत्र, स्वदेशी तकनीक को मिला बड़ा बढ़ावा

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की रक्षा क्षमताओं और आत्मनिर्भरता की दिशा में पिछले 12 वर्षों में हुए महत्वपूर्ण...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत