जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में छापेमारी, अवैध चुलाई भट्टी ध्वस्त

1200 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट, 32 लीटर चुलाई शराब जब्त

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बोड़ाम थाना क्षेत्र के डांगर नाला में अवैध चुलाई भट्टी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। यह छापेमारी सहायक आयुक्त, उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निदेशानुसार, उत्पाद निरीक्षक रामदास भगत के पर्यवेक्षण में की गई।

तीन भट्टियां नष्ट, भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त

कार्रवाई के दौरान कुल 3 अवैध चुलाई भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया। मौके से लगभग 1200 किलोग्राम जावा महुआ (कच्चा किण्वित पदार्थ) नष्ट किया गया और 32 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की गई।

अधिकारियों के अनुसार, यह क्षेत्र लंबे समय से अवैध शराब निर्माण का गढ़ बना हुआ था। स्थानीय पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

अभियुक्तों पर दर्ज होगा मुकदमा

भट्टी संचालन में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग ने साफ किया है कि ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उत्पाद विभाग की सख्त चेतावनी

उत्पाद निरीक्षक रामदास भगत ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे कार्यों की जानकारी प्रशासन को गुप्त रूप से दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झारखंड भाजपा : प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी, देखें 19 नेताओं के नाम व मोबाइल नंबर

-भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान, 19 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी _ राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा तैयार, नई प्रवक्ता सूची जारी _झारखंड भाजपा...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत