दीयों से सेवा, आस्था से समर्पण, जमशेदपुर में दीपावली, छठ व कार्तिक पूर्णिमा पर अर्पण संस्था करेगी जनसेवा

==जरूरतमंदों को मिलेगा पूजन सामग्री, नए वस्त्र, मिठाई; घाटों पर व्रतियों की सेवा का संकल्प

जमशेदपुर: शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अर्पण ने दीपावली, छठ महापर्व और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सेवा कार्यों की श्रृंखला शुरू करने का निर्णय लिया है।

इसको लेकर संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

संस्था ने परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी जरूरतमंदों के बीच खुशियां बाँटने और आस्था से जुड़े आयोजनों में सहयोग करने का संकल्प लिया है।

बोड़ाम के गांवों तक पहुँचेगी दीपावली की रौशनी
दीपावली पर्व पर संस्था द्वारा बोड़ाम प्रखंड के ब्रजपुर गाँव सहित शहर के अन्य जरूरतमंद क्षेत्रों में पूजन सामग्री, मिठाई, बच्चों के लिए नए कपड़े, गर्म वस्त्र, पटाखे और उपहार वितरित किए जाएंगे।
संस्था का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी त्योहार की रौशनी और मिठास पहुँचे।

छठ घाटों पर व्रतियों की सेवा करेगी टीम अर्पण
छठ महापर्व और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संस्था के सदस्य स्वर्णरेखा नदी घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे।
इस दौरान स्वच्छता, पीने का पानी, प्राथमिक उपचार, दीप वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि व्रती निर्बाध भाव से पूजन कर सकें।

सदस्यों ने लिया सेवा का संकल्प
बैठक में जूगुन पांडे, विभास मजूमदार, प्रिंस सिंह, बलबीर मंडल, घनश्याम भिरभरिया, रंजीत कुमार, सरबजीत सिंह टॉबी, तरनप्रीत सिंह, सौरव चटर्जी, कौशिक प्रसाद, आशुतोष बनर्जी, विकास गुप्ता, रौनक शुक्ला, अमित पौदार, विक्रम सिंह, समर झा, लख्खिकांत घोष, अनूप तिवारी, बिट्टू मुखी, सूरज चौबे, सागर चौबे, मनू ढोके, आकाश गोप, मनोज हलदर, सूरज पाल, धीरज सिंह, चंदन, सौरव रजक समेत अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

सभी ने “सेवा ही संकल्प” की भावना के साथ इन कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। संस्था का मानना है कि धार्मिक पर्वों की सार्थकता तभी है जब हर चेहरे पर मुस्कान और हर घर में उम्मीद की लौ जले।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिहार की पत्रकारिता में ‘भेलारी’ युग का नया अध्याय: अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगा ‘भेलारी न्यूज’ का जलवा

==​1 अप्रैल से औपचारिक शुरुआत; न्यूज़ के साथ 'व्यूज' का तड़का और ठेठ अंदाज़ में राजनीतिक विश्लेषण पेश करेंगे दिग्गज पत्रकार कन्हैया भेलारी ​पटना: ​बिहार...

राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का दर्द छलका, बोले– आवाज दबाई गई, मैं हारा नहीं

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उच्च सदन में उपनेता पद से हटाए जाने के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत