पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के नव मनोनीत अध्यक्ष परविंदर सिंह को मिला वरिष्ठ नेताओं का साथ, रामाश्रय व नट्टू झा नियुक्ति को बताया ऐतिहासिक

रांची/जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद के रांची प्रवास के दौरान, जमशेदपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र झा उर्फ नट्टू झा ने उनसे मुलाकात की।
इस दौरान संगठनात्मक विस्तार, जिला स्तरीय नियुक्तियों और भविष्य की रणनीतियों पर व्यापक चर्चा हुई।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब जिले में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति भी सुर्खियों में है।
ऐसे में वरिष्ठ नेताओं का नेतृत्व के साथ संवाद करना संगठन की स्थिरता की दिशा में अहम माना जा रहा है।

दोनों नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा राज्यभर में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को साहसिक और दूरदर्शी कदम बताया।
साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से भी भेंट कर उनके प्रयासों की सराहना की और संगठन को सशक्त बनाने के लिए बधाई दी।

वरिष्ठ नेताओं ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में परविंदर सिंह की नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व और सह प्रभारी के प्रति आभार जताया। उन्होंने इसे “ऐतिहासिक और रणनीतिक रूप से मजबूत फैसला” करार दिया।
नेताओं ने कहा कि परविंदर सिंह एनएसयूआई से लेकर जिला संगठन तक के लंबे अनुभव वाले जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने वर्षों से पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

रामाश्रय प्रसाद और रविंद्र झा ने विश्वास जताया कि परविंदर सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस नई ऊर्जा और मजबूती के साथ उभरेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब ऐसे ही कार्यकर्ता-केंद्रित नेतृत्व की जरूरत थी, जो जमीन से जुड़ा हो और युवाओं में भरोसा जगा सके।

नेताओं ने यह भी कहा कि नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकजुट होंगे और पार्टी को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य और गति पकड़ेगा।

इस मुलाकात के अंत में दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अब समय है कि सभी कार्यकर्ता मतभेद भुलाकर एकजुट हों और कांग्रेस को झारखंड में फिर से मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, बैद्यनाथ राम की जीत तय, दूसरी सीट पर प्रणव झा और परिमल नथवानी में कांटे की टक्कर

रांची : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। चुनाव मैदान में तीन उम्मीदवार हैं—झामुमो के बैद्यनाथ राम,...

पीएम मोदी फौलादी इरादे के साथ राह पर चलने के लिए जाने जाते हैं: राजीव रंजन

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। जदयू नेता राजीव रंजन ने गुरुवार को जी7 में पीएम मोदी की तारीफ और यूपी के राजनीतिक दावों समेत कई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत