भक्ति, भाईचारा व बेहतर प्रबंधन की मिसाल बनी दुर्गा पूजा 2025, जमशेदपुर में समीक्षा बैठक

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 11 प्रखंडों में शारदीय दुर्गा पूजा का समापन पूरे हर्षोल्लास, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के सफलतापूर्वक विसर्जन के साथ हुआ।

इस अवसर पर आज बिस्टुपुर स्थित परी सदन सभागार में पूर्वी सिंहभूम जिला सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति द्वारा एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दुलाल भूइंया ने की, जबकि संचालन संयुक्त सचिव श्याम शर्मा ने किया।

बैठक में महासचिव ललन यादव ने पूजा के आयोजन से लेकर विसर्जन तक की विस्तृत रिपोर्ट सभा पटल पर प्रस्तुत की, जिसे सभी पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि से स्वीकृति प्रदान की।

महासचिव ने अपने संबोधन में जिला प्रशासन, कॉर्पोरेट घरानों, सामाजिक संगठनों और सभी दुर्गा पूजा समितियों के सहयोग के लिए आभार जताया।

उन्होंने बताया कि समिति ने पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन के साथ बेहतरीन समन्वय बनाकर कार्य किया, जिससे शांतिपूर्ण पूजा संपन्न हो सकी।

जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष खगेन चंद्र महतो ने बोडाम और पटमदा प्रखंडों की समीक्षा प्रस्तुत की, वहीं आशीष गुप्ता ने घाटशिला अनुमंडल के सात प्रखंडों की रिपोर्ट रखी।

जमशेदपुर और पोटका प्रखंड की समीक्षा हरि मुखी और निमाई मंडल द्वारा की गई।

सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस वर्ष के आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और समिति के कार्यों पर संतोष जताया।

अध्यक्ष दुलाल भूइंया ने अपने समापन भाषण में जिला प्रशासन और सभी सहयोगी संगठनों को धन्यवाद देते हुए, समिति के समर्पित पदाधिकारियों व सदस्यों के कार्यों की सराहना की।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि संस्था सामाजिक क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों की दिशा में आगे बढ़ेगी और शीघ्र ही एक विजय मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

बैठक को सफल बनाने में बलदेव सिंह मेहरा, पवन कुमार उपाध्याय, विनीत मिश्रा, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार सिंह, निमाई मंडल, मनु, हरीमुखी मंडल, रामबाबू यादव, नंदू लाल चक्रवर्ती, हर्ष यादव, नंदकिशोर ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, शिखा चौधरी, श्वेता चक्रवर्ती, श्वेता प्रसाद, उज्जवल कुमार साहनी, विवेक सिंह, डी. बोस, भोला सिंह और अभिषेक कुमार समेत कई अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गढ़वा में सड़क पर हुई अनोखी शादी, बिना बारात सिंदूर

गढ़वा में पुलिस छापेमारी के बाद चार जोड़ों ने थाने के बाहर सड़क पर बिना रस्मों के सिंदूर भरकर शादी की, घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा में है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा पहुंचे देवघर, पूजा-अर्चना के बाद हवाई अड्डा के लिए रवाना

देवघर : असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा बुधवार को देवघर पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सांसद निशिकांत दुबे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत