जमशेदपुर में 8 से16 अक्टूबर तक स्वदेशी मेला, प्रचार को रथ रवाना

जमशेदपुर : भारतीय विपणन विकास केन्द्र (सीबीएमडी) एवं स्वदेशी विकास परिषद के द्वारा दिनांक 08-16 अक्टूबर, 2025 तक गोपाल मैदान में आयोजित 18वें स्वदेशी मेला हेतु स्वदेशी रथ को वनबंधु परिषद जमशेदपुर चैप्टर के प्रमुख राजेश मित्तल एवं जमशेदपुर विमेंस क्लब की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रीना वेदागिरी, मेला संयोजक अशोक गोयल, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के युवा प्रांत प्रमुख पंकज कुमार सिंह, स्वदेशी जागरण मंच की जिला संयोजक राजपति देवी, विनीता साह नेे संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर स्वदेशी कार्यालय बिष्टुपुर से रवाना किया।

इस अवसर पर वनबंधु परिषद जमशेदपुर चैप्टर के प्रमुख राजेश मित्तल ने कहा कि सीबीएमडी और स्वदेशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह स्वदेशी मेला लोगों में स्वदेशी के प्रति समर्पण के लिए एक अच्छा माध्यम है। स्वदेशी से ही देश आत्मनिर्भर होगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

जमशेदपुर विमेंस क्लब की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रीना वेदागिरी ने कहा कि स्वदेशी मेला से हस्तकारीगर, छोटे गृह उद्योगों, स्वदेशी उत्पादों को एक अच्छा एवं सशक्त बाजार उपलब्ध होगा और आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिलेगा। आज की वैश्विक परिस्थिति में प्रत्येक भारतीय को स्वदेशी अपनाने की आवश्यकता है।

मेला संयोजक अशोक गोयल ने बताया कि यह स्वदेशी प्रचार रथ आज से लेकर मेला तक शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करेगा और स्वदेशी के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलायेगा।

इस अवसर पर विशेष रूप से मेला सहसंयोजक अमिताभ सेनापति, डा0 अनिल राय, अशोक कुमार, के.पी. चौधरी, जयंत श्रीवास्तव, अभिषेक बजाज, गीता गोडसोरा, घनश्याम दास, गुरजीत सिंह गिल, मुकेश कुमार, एम. भवानी, अमित कुमार, रवि मिश्रा, संदीप कुमार, रविशंकर मिश्रा, रमेश कुमार सिंह, आदर्श कुमार, कौशल कुमार, सुजय कुमार, इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता : आरजी कर मामले में सीबीआई के सामने हुए पेश हुए पूर्व टीएमसी विधायक

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक निर्मल घोष गुरुवार को आरजी कर दुष्कर्म और हत्या केस के सिलसिले में सेंट्रल...

मानगो में टेंपो चालक से मारपीट के आरोप पर हंगामा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित नेचर पार्क के समीप गुरुवार को पुलिस जांच अभियान के दौरान एक टेंपो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत