कदमा में लगातार दूसरे दिन वारदात, मंदिर से लौट रही महिला के गले से छीनी सोने की चेन

जमशेदपुर : कदमा में पिछले कई माह से अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को नकाबपोश अपराधियों ने एक मार्निंग वाकर को निशाना बनाया और शनिवार को एक महिला से सोने की चेन छीनी। दोनों ही घटनाओं को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है।

घटना कदमा फार्म एरिया की है। महिला सुबह-सुबह मंदिर से पूजा कर लौट रही थी। महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला द्वारा पुलिस को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि वह अपने देवर निलेश के साथ सुबह 8:30 बजे घर लौट रही थी। रास्ते में फार्म एरिया रोड नंबर 10 के समीप बाइक सवार दो बदमशों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान अपराधी पूरी चेन नहीं ले जा पाए। कुछ हिस्सा उनके पास रह गया। महिला का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश से की। उनके सहयोग से शिकायत दर्ज कराई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन के समक्ष विधायक सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू

जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना...

जिला शुल्क समिति में DBMS प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, अभिभावकों का विरोध तेज

जिस स्कूल ने फीस कानून को दी चुनौती, उसी के प्रतिनिधि को बनाया गया सदस्य; 2019 से फीस वृद्धि की ऑडिट की मांग जमशेदपुर :...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत