हाथियों के संरक्षण व मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व को बढ़ावा देने को “वॉक पर गजराज”

दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी व जूलॉजिकल पार्क के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

जमशेदपुर: हाथियों के संरक्षण और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दलमा वन्य प्राणी अभयारण्य और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को “वॉक पर गजराज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान की शुरुआत सोनारी स्थित वन भवन से हुई, जहां डीएफओ सबा आलम ने हरी झंडी दिखाकर वॉक का फ्लैग ऑफ किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी, स्कूली बच्चे, कॉलेज के छात्र-छात्राएं, समाजसेवी, वन विभाग के कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक और आम लोग शामिल हुए। इस आयोजन का मुख्य मकसद लोगों में हाथियों के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना, मानव और हाथियों के बीच बढ़ते संघर्ष को कम करना तथा पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने की अपील करना था।

वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने “हाथी बचाओ – जंगल बचाओ”, “वन्यजीव संरक्षण है जीवन संरक्षण”, और “प्रकृति का संतुलन – मानव का भविष्य” जैसे नारे लगाए। लोगों ने बैनर और पोस्टर के जरिए यह संदेश दिया कि हाथी न केवल जंगलों के संरक्षक हैं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं

डीएफओ सबा आलम ने कहा कि दलमा क्षेत्र झारखंड और जमशेदपुर का गौरव है। यह क्षेत्र हाथियों का प्राकृतिक घर है और इन्हें सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वन विभाग लगातार प्रयासरत है कि स्थानीय लोग और हाथी एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील रहें और किसी भी प्रकार का संघर्ष न हो।

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की ओर से अधिकारियों ने भी कहा कि “वॉक पर गजराज” केवल एक आयोजन नहीं बल्कि एक सामाजिक संदेश है। आने वाले समय में भी इस तरह की पहल से शहर के अधिक से अधिक लोगों को वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को हाथियों और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी वन्यजीवों के प्रति जागरूक करेंगे और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के गोलमुरी में एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचा युवक 4 हजार रुपये गंवा बैठा

JAMSHEDPUR ATM FRAUD : शहर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट चौक के समीप एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचे युवक आयुष्मान कुमार...

सरायकेला खरसावां जिले के टायो कालोनी निवासी आयुष कुमार यूपीएससी में 143वीं रैंक लाकर बना आईपीएस, सूचना मिलते ही समस्तीपुर में खुशी की लहर

ग़म्हरिया। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में बिहार के कई उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के विराेध में श्रीनगर में जोरदार प्रदर्शन

श्रीनगर : आखिरकार अमेरिका अपने मकसद में कामयाब हो गया। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में लोगों...

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने जुबिली पार्क में illumination का किया उद्घाटन

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा- टाटा समूह को झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध जमशेदपुर : टाटा समूह के संस्थापक दिवसकी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत