सोनारी के कागलनगर में बंद फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार, जेवर और नकदी बरामद
जमशेदपुर : शहर के सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर एक्सटेंशन रानी सति अपार्टमेंट की सना सगुफ्ता खान के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने 22 से 27 सितंबर की रात नकदी समेत जेवर समेत लाखों की चोरी कर ली. घटना के बाद जैसे ही मामला थाने तक पहुंचा उसके बाद पुलिस टीम ने घटना का एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 22 सितंबर को सना अपने परिवार के सदस्यों के साथ फ्लैट में ताला बंद कर बाहर चली गई थी. वह 27 सितंबर की सुबह ही लौटी थी. इस बीच देखा कि ताला टूटा हुआ है और भीतर के सभी सामान बिखरे हैं. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी थी.
घटना के बाद पुलिस ने चंद घंटों में ही मामले का उद्भेदन कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में चोरी गई नकदी और जेवर को भी बरामद कर लिया गया है. आरोपी शुभम कुमार बारीडीह ईलाके का रहने वाला है. उसे जेल भेज दिया गया है.
