जमशेदपुर की मानगो थाना पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार, सात मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : शहर के मानगो थाना पुलिस ने पेशेवर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में जुम्मन, सैयद मोसिन उर्फ विक्की, कादिर खान और आयान उर्फ छोटी शामिल हैं।

सभी आरोपी लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को मानगो में हुई घटना के तहत यह कार्रवाई की गई।

टीम ने चोरी गई सात मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक गिरोह के रूप में कार्य करते थे और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

इनमें मानगो, आजादनगर, कदमा, एमजीएम, साकची और विष्टुपुर थाना क्षेत्र के कई पुराने कांड शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने की आत्महत्या

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने कार्यस्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी और लगातार घटनाओं से शहर में चिंता बढ़ी

गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला

जमशेदपुर के गुदरी बाजार में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान दुकानदार की हाई कोर्ट याचिका के कारण टाल दिया गया, 15 दिन की मोहलत दी गई।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कुमारडुंगी में कुल्हाड़ी से युवक की हत्या, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

जगन्नाथपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के चांदकुनिया गांव में बुधवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक...

साकची गोलचक्कर पर विहिप-बजरंग दल का धरना, कहा-“लव जिहाद” के खिलाफ बने सख्त कानून

जमशेदपुर : शहर के साकची गोलचक्कर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत