बोड़ाम के नामशोल में वज्रपात से किसान और मजदूर की मौत, पिता की हालत देखते ही अचेत हुए बेटा, अस्पताल में चल रहा इलाज

पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र के नामशोल गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक नीम के पेड़ के नीचे बैठकर एक मजदूर के साथ भोजन कर रहे किसान चक्रधर कुंभकार (47) को नहीं पता था कि जिन्दगी में आखिरी बार भोजन कर रहा है।

वह अपने गोभी के खेत में तीन अन्य मजदूरों के साथ सुबह से काम कर रहे थे। दो मजदूरों ने कुछ देर पहले ही भोजन कर लिया था। उन्होंने एक मजदूर प्रभाष सिंह (29) के साथ आधा भोजन कर लिया था।

इसी बीच अचानक हल्की बारिश के बीच तेज धमाकों के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से दोनों मूर्छित होकर गिर पड़े। बगल में बैठे अन्य मजदूरों को भी आंशिक प्रभाव पड़ा। घटनास्थल लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर से महज 400 मीटर की दूरी पर होने से मंदिर परिसर के दुकानदारों को तुरंत सूचना मिली कि बगल में ही बिजली गिरी है।

इसके बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को बोड़ाम के चिरूडीह स्थित नर्सिंग होम पहुंचाया। जबकि घटना की सूचना पाकर अपने घर से भागते हुए पहुंचे चक्रधर कुंभकार के बेटे ने पिता की स्थिति को देखते ही अचेत होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है।

इधर नर्सिंग होम में इलाज के दौरान चिकित्सक ने वज्रपात की चपेट में आने वाले चक्रधर व प्रभाष को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों ही परिवार के सदस्य दहाड़ मारकर रोने लगे। सूचना पाकर पहुंचे सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद मजीद ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज डिमना भेज दिया।

घटना की सूचना पाकर पहुंचे पीएलवी निताई चंद्र गोराई ने बताया कि चक्रधर कुंभकार की पत्नी जयंती कुंभकार पर अचानक से दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा है, उनके बेटे तुषार एवं बेटी प्रमिला के आगे की पढ़ाई व परवरिश की चिंता सताने लगी है। एक साल पूर्व ही शादी कर चुके प्रभाष सिंह पर पत्नी सेफाली सिंह के अलावा बुजुर्ग माता -पिता एवं मानसिक रूप से बीमार भाई के भरण -पोषण की जिम्मेदारी थी। दोनों ही परिवार को इस घटना से बड़ा झटका लगा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों के सिस्टम को सुदृढ़ किया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार ने देश के पशु चिकित्सा जैविक परीक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

विपक्ष मुक्त भारत बनाने पर तुले हुए हैं गृह मंत्री अमित शाह : तारिक अनवर

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद तारिक अनवर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

‘दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले’, तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।...

जमशेदपुर के चर्चित गोरा हत्या मामले में महिला सिपाही गिरफ्तार, गैंगवार जुड़ा है मामला

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित इमामबाड़ा के समीप हुए चर्चित गोरा हत्याकांड में पुलिस ने धनबाद बालिका संप्रेषण गृह में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत